फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गिरफ्तार आपे चालक ने किया खुलासा

Mon, 26 Oct 2015 01:05 AM IST
ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
झांसी। महिलाओं को अश्लील मेसेज भेजने के मामले में गिरफ्तार आपे चालक ने खुलासा किया है कि वह दर्जनों महिलाओं के साथ ऐसी हरकत कर चुका है। उनको वह ब्लैकमेल भी करता था। वह सिर्फ मनोरंजन के लिए ऐसा करता था।
विज्ञापन


एसएसपी सुभाष चंद्र दुबे ने बताया कि विगत दिवस एक युवती के परिजनों ने शिकायत की कि अज्ञात  मोबाइल नंबर से व्हाट्सएप के माध्यम से अश्लील व धमकी भरे मेसेज आ रहे हैं। कोई व्यक्ति फर्जी आईडी बनाकर फेस बुक के माध्यम से भी परेशान कर रहा है। इससे पूरा परिवार काफी परेशान है।

इस पर एसएसपी ने कोतवाली में आईपीसी व आईटी एक्ट का मुकदमा दर्ज कराया। इसके बाद आरोपी की गिरफ्तारी के लिए कोतवाली प्रभारी जेपी यादव व स्वॉट टीम प्रभारी स्वतंत्र कुमार सिंह को लगाया। पड़ताल और सुरागकशी करके पुलिस ने खंडेराव गेट के पास संजय साहू उर्फ कल्लू पुत्र रामप्रसाद निवासी नैनागढ़ प्रेमनगर को गिरफ्तार कर लिया। उसके पास से दो मोबाइल फोन बरामद हुए।
विज्ञापन


कड़ाई से पूछताछ करने पर उसने बताया कि वह आपे चालक है। जब वह किसी महिला को गंतव्य तक छोड़ता था, तो उसका मोबाइल नंबर यह कहते हुए लेता था कि जब कहीं जाना हो अथवा लौटना हो तो फोन से बुला लेना। इसके बाद व्हाट्सएप अथवा फेस बुक के माध्यम से नाम बदलकर उससे चेटिंग करता था।

इसके बाद उसे अश्लील मेसेज अथवा फोटो भेजता। इसके बाद उक्त महिला को अश्लील क्लीपिंग होने की बात कहकर ब्लैकमेल करता था। आपे चालक ने बताया कि वह दर्जनों महिलाओं को अब तक अपना शिकार बना चुका है। उसका मकसद रुपये कमाना नहीं, सिर्फ मनोरंजन करना होता था।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें