फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संदिग्ध हालत में मृत मिला व्यक्ति, परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप

Mon, 26 Oct 2015 01:04 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला भिवानी
विज्ञापन
विज्ञापन
भिवानी। मंढाणा गांव में शराब ठेके के पास संदिग्ध हालत में एक व्यक्ति मृत मिला। चेहरे पर चोट का निशान देख परिजनों ने हत्या का आरोप लगाया। फिलहाल पुलिस शव को कब्जे में लेकर सामान्य अस्पताल लाई। सोमवार सुबह मामले में परिजनों के बयान के आधार पर कार्रवाई होगी।
विज्ञापन

रविवार रात करीब आठ बजे मंढाणा वासी करीब 35 वर्षीय संजय का शव शराब ठेके पास मिला। चेहरे पर चोट के निशान थे। सूचना पर परिजन व पुलिस मौके पर पहुंची। परिजनों ने ठेकेदार पर संजय की हत्या का आरोप लगाया। परिजनों ने आरोप लगाया कि तेजधार हथियार से हत्या की गई है, जिसके बाद वहां हंगामा मचा। पुलिस शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सामान्य अस्पताल लाई। ठेकेदार के कारिंदों ने पुलिस को बताया कि संजय शराब पीने का आदी था और अधिक शराब के सेवन के कारण उसकी मौत हुई, जबकि परिजन हत्या का आरोप लगा रहे है। मामले में सदर थाना प्रभारी उदमीराम व मुंढाल चौकी से पुलिस कर्मी ओमप्रकाश ने बताया कि मंढाणा वासी संजय का शव शराब ठेके के पास मिला है। परिजन हत्या का आरोप लगा रहे है। मृतक की दाई आंख के पास खरोंच का निशान है। अत्यधिक शराब के सेवन की बात भी सामने आई है। सोमवार सुबह परिजनों के बयान के आधार पर कार्रवाई होगी और पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत के कारण स्पष्ट होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें