फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सलाखों के पीछे भी मिल सकेगी खैर-खबर

Thu, 08 Sep 2016 02:21 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
kaidi, jhansi news - फोटो : demo
विज्ञापन
झांसी। कैदी अपने परिवार का हालचाल पूछ सकेंगे। 15 सितंबर से जेल में यह सुविधा शुरू हो जाएगी। कैदी जो नंबर देगा उसका पुलिस से वेरीफिकेशन कराया जाएगा। उन्हें सप्ताह में दो बार बात करने दी जाएगी। जेल में ‘ई-मुलाकात’ सुविधा भी जल्द शुरू होगी।
विज्ञापन


कैदियों से मुलाकात के लिए उनके परिचितों और परिजनों को काफी परेशानी होती है। अब इसके समाधान के लिए शीघ्र ही ‘ई-मुलाकात’ का सिस्टम शुरू होने वाला है। जेल के बाहर काउंटर बनाकर कंप्यूटर लगाया जाएगा। इन काउंटरों पर मुलाकात करने वाले की फोटो खींची जाएगी और आईडी का विवरण अंकित किया जाएगा। मुलाकाती को फोटो खिंची पर्ची थमाई जाएगी। वहीं, जेल के अंदर टेलीफोन बूथ स्थापित हो रहे हैं। यह बूथ 15 सितंबर को शुरू हो जाएंगे।
इस बूथ से कैदी अपने परिवार अथवा परिचित से हफ्ते में दो बार बात कर सकेगा। जेल अधीक्षक एके मिश्रा ने इसकी पुष्टि करते हुए बताया कि ‘ई-मुलाकात’ सिस्टम तैयार हो चुका है। जल्द ही इसे चालू करा दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें