फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बदमाश बेलगाम, पुलिस कर रही आराम

Mon, 23 May 2016 12:22 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
police, jhansi news - फोटो : demo
विज्ञापन
झांसी। नवाबाद थाना क्षेत्र में चोरी की वारदातें थामें नहीं थम रही हैं। पुलिस की सुस्त कार्यशैली से बदमाश बेलगाम हो गए हैं। शुक्रवार-शनिवार की रात शिवाजी नगर के एक मकान से लाखों रुपये के जेवरात और नकदी बदमाश चुरा ले गए। इससे पूर्व हुई चोरी की कई वारदातों का अब तक खुलासा नहीं हो सका है।
विज्ञापन


शिवाजी नगर के बीजीएम स्कूल के पास रहने वाले मुकुंद तिवारी पुत्र जगदीश नारायण तिवारी ने बताया वह रिश्तेदारी में गए थे। शुक्रवार-शनिवार की रात को ताला तोड़कर बदमाश घर में घुस गए। बदमाशों ने अलमारियों के ताले चटकाकर करीब 16 तोला सोना, एक किलो चांदी के जेवरात, हाथ की घड़ी और 40 हजार रुपये चुरा ले गए।

शनिवार की शाम को जब वह रिश्तेदारी से लौटकर आए तो दरवाजे के ताले टूटे देख कर हक्केबक्के रह गए। जब अंदर गए तो अलमारियां खुली व सामान बिखरा पड़ा मिला। थाना प्रभारी ने बताया कि मामले को दर्ज करके चोरों की तलाश शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन


केस नंबर एक:- 27 अप्रैल की रात को डीआईजी के आवास से चंद कदम दूर मधुर विहार कॉलोनी निवासी बृजलाल बंध्या के घर को बदमाशों ने निशाना बनाया था। लॉबी के रास्ते से घर में घुसे बदमाशों ने उनके कमरे की बाहर से कुंडी लगा कर वारदात को अंजाम दिया था। बदमाश अलमारी में रखे 80 हजार रुपये, सोने के कंगन, दो अंगूठी, दो टॉप्स, पैंडल आदि ले गए थे।

केस नंबर दो:- 29 अप्रैल को श्याम चोपड़ा के प्राचीन राम जानकी मंदिर से बदमाश अष्टधातु के बेशकीमती जानकी, लक्ष्मण के अलावा कई देवी-देवताओं की मूर्तियां चुराकर ले गए थे। चोर मंदिर में रखे लोहे के संदूक को खंगालकर तीन मोतियों की माला, चार चांदी के मुकुट, 10 चांदी की चूड़ियां, सोना चढ़ी 41 दाने की माला और दो हजार रुपये भी ले गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें