फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुकुवां-ढुकुवां बांध में डूबे दो युवक

Mon, 05 Sep 2016 01:24 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/झांसी
विज्ञापन
बांध में डूबे दो युवक - फोटो : demo pic
विज्ञापन

विज्ञापन
यह खबर कानपुर भी भिजवा दें
-----------------------------

सुकुवां-ढुकुवां बांध में नहाने के दौरान डूबे दो युवक, मौत    
अमर उजाला ब्यूरो
झांसी। रविवार को बबीना के सुकुवां-ढुकुवां में नहा रहे दो युवक डूब गए। उनकी मौत हो गई। गोताखोरों ने शवों को बाहर निकाला। इसमें एक कानपुर में रहता था।
विज्ञापन

कानपुर के जरीबचौकी निवासी मुन्ना का पुत्र गौरव झांसी में प्रेमनगर (पुलिया नंबर-नौ) निवासी अपने बहनोई अजय के घर आया था। रविवार को गौरव अपने बहनोई अजय के साथ सुकुवां-ढुकुवां बांध गए। उनके साथ मोहल्ले के चेतन, राज कुमार और शफीक भी थे। वे सभी बांध में नहाने उतरे। इसी दौरान गौरव (23) का पैर फिसला और वह गहरे पानी समाने लगा। गौरव ने शोर मचाया तो चेतन उसे बचाने पहुंच गया, लेकिन उसके साथ वह भी पानी में समाने लगा। चेतन की चीख सुन अजय, राजकुमार और शफीक उस तरफ दौड़े पर उन्हें बचा नही सके। गौरव और चेतन पानी में डूब चुके थे। गोताखोरों ने शवों को बाहर निकाला। बबीना थाना पुलिस भी मौके पर पहुंची और शवों को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें