झांसी के बड़ागांव में एक ट्रक चालक ने रविवार सुबह सड़क पार कर रहे वृद्ध को टक्कर मार दी। जिसके बाद भागते समय उसकी टक्कर एक रोडवेज बस से हो गई। इस घटना में कई लोग घायल बताए जा रहे हैं।
जानकारी के अनुसार, थाना बड़ागांव के गांव बचवाली निवासी जगदीश यादव को सड़क पार कर रहे ट्रक ने टक्कर मार दी, जिससे मौके पर ही उनकी मौत हो गई। घटना को अंजाम देकर भाग रहे ट्रक चालक ने पास के ही करगुवा गांव के पास रोडवेस बस में टक्कर मार दी।
इस घटना में बस में सवार कई सवारियां घायल हो गईं। घायलों को झांसी मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। जबकि अन्य घायलों को चिरगांव में भर्ती कराया गया है।