फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किन्नर व साधु की हत्या, लाखों का माल लूटा

Sat, 23 Apr 2016 01:21 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
murder, jhansi news - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
झांसी। महानगर के प्रेमगंज में शुक्रवार की दोपहर किन्नरों के गुरु और उसके साथ रह रहे एक साधु की गला रेतकर और पेट पर चाकुओं से प्रहार कर हत्या कर दी गई। हत्यारे लाखों रुपये के सोने-चांदी के जेवर और नकदी भी लूटकर ले गए। हत्या का आरोप मृतक किन्नर के चेले इमरान पर है, जिसके खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन


दिनदहाड़े दोहरे हत्याकांड से पुलिस प्रशासन में हड़कंप मच गया। डीआईजी व एसएसपी फोरेंसिक व डॉग स्क्वायड टीम को लेकर पहुंचे। पुलिस टीम ने जांच के दौरान मौके से हत्या से संबंधित कई तथ्य एकत्रित किए।

सीपरी बाजार थानांतर्गत प्रेमगंज की जैन दूध डेयरी वाली गली में किन्नरों के गुरु शोभा किन्नर (60) करीब आधा दर्जन चेलों (शिष्यों) के साथ रहती थी। उनके घर पर मेहंदी बाग निवासी साधु पप्पू बाबा (55) का आना-जाना था। इन दिनों पप्पू बाबा उसके साथ ही रह रहे थे। शुक्रवार की सुबह करीब 10 बजे शोभा के चेले किन्नर बधाइयां गाने और नेग लेने के लिए चले गए। दोपहर करीब पौने दो बजे चेले आंचल किन्नर, दीपा किन्नर व सोनू लौटकर आए तो घर का मुख्य दरवाजा खुला मिला। कमरे में तेज आवाज में डेक बज रहा था।
विज्ञापन


आंचल ने बाहर के कमरे में पड़े तख्त पर ढोलक आदि रखते हुए तेज आवाज में शोभा से नमस्ते की, मगर अंदर से कोई जवाब नहीं आया। जब उसने कमरे में झांककर देखा तो उसके पैरों से जमीन खिसक गई। कमरे में पड़े पलंग पर शोभा का खून से लथपथ शव पड़ा था। गर्दन कटी हुई थी और पेट पर चाकुओं से गोदने के निशान थे। उसकी चीख सुनकर साथी किन्नरों ने कमरे में झांका तो वह भी चीख पड़े। चीख-पुकार सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंच गए।

अलमारी खुली पड़ी थी और उसके अंदर रखे जेवरात-नगदी गायब थे। यही नहीं शोभा दिनभर जेवरातों से लदी रहती थी, वह भी जेवर गायब थे। जब लोगों ने ऊपर के कमरे में जाकर देखा तो वहां साधु पप्पू बाबा का भी खून से लथपथ शव पड़ा था। उसकी भी गर्दन रेतकर हत्या की गई थी और पेट पर चाकुओं से गोदने के निशान थे।

लोगों ने तुरंत इसकी सूचना सीपरी बाजार थाना पुलिस को दी, जिससे पुलिस प्रशासन में हड़कंप मच गया। कुछ देर में डीआईजी शरद सचान, एसएसपी मनोज तिवारी समेत पुलिस मौके पर पहुंच गई। फिंगर प्रिंट एक्सपर्ट व डॉग स्क्वायड टीम ने छानबीन करते हुए हत्यारों से संबंधित कई सबूत एकत्रित किए।

इस मामले की किन्नर बल्ली की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है, जिसमें इंदरगढ़ निवासी मारे गए किन्नर शोभा के ही चेले युवक इमरान पर हत्या का आरोप लगाते हुए कहा गया है कि उसने अपने साथियों के साथ मिलकर गुरु शोभा व पप्पू बाबा की धारदार हथियार से गला रेतकर हत्या कर दी है। हत्यारे शोभा की सोने की जंजीर, कंगना, बाला, मोबाइल फोन और किन्नरों द्वारा मांगकर कमाई गई लाखों की संपत्ति लूटकर ले गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें