फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जलती लकड़ी से पत्नी का मुंह और पैर जलाए

Thu, 17 Mar 2016 01:12 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
burning wood, jhansi news - फोटो : demo pice
विज्ञापन
झांसी। बरुआसागर थानांतर्गत लाले की टौरिया में बुधवार की सुबह डेढ़ माह बाद घर आए पति ने पत्नी को जलाकर मारने का प्रयास किया। उसने चूल्हे से जलती लकड़ी निकाल कर पत्नी के मुंह पर मार दी। उसकी चीख सुन जब तक परिजन मौके पर पहुंचे तब तक उसने पैरों को जला दिया। पीड़िता के ससुर की शिकायत पर थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन


लाले की टौरिया नई बस्ती निवासी उर्मिला कुशवाहा (28) ने बताया कि उसके पति नरेंद्र कुशवाहा ने दूसरी जगह अपना ठिकाना बना रखा है। इस वजह से वह करीब डेढ़ माह से घर नहीं आया था। बुधवार की सुबह करीब नौ बजे वह चूल्हे पर खाना बना रही थी, तभी नरेंद्र घर पर आया। उसने ंपति को टोका तो वह आपा खो बैठा। लात मारकर गिरा दिया फिर चूल्हे से जलती लकड़ी निकाल मुंह पर मार दी जिससे वह जल गई। चीख सुनकर जब तक परिजन मौके पर पहुंचे तब तक पैर जला दिए गए।इसके बाद कपड़ों में आग लगाकर मारने का प्रयास किया गया। मौके पर पहुंचे परिजनों ने उर्मिला को बचाया।

झुलसी अवस्था में उसे स्थानीय अस्पताल में ले जाया गया। इसके बाद थाना पुलिस से शिकायत की। मामले की गंभीरता को देख आईपीएस चारु निगम ने पीड़िता को मेडिकल कालेज उपचार के लिए भेजा। वहीं, पिता श्यामलाल ने नरेंद्र के खिलाफ पत्नी को जलाकर जान से मारने के प्रयास का मामला दर्ज कराया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें