झांसी। जरायम से जनता में दहशत फैलाने वाले अपराधियों की जिला स्तर पर टॉप 12 सूची तैयार की गई है। चिह्नित अपराधियों पर शिकंजा कसने की पुलिस ने रणनीति बना ली है। जल्द ही इन्हें गिरफ्तार करके जेल भेजा जाएगा। चिह्नितों पर रासुका (एसएसए) में भी कार्रवाई संभव है।
अपराध और अपराधियों पर अंकुश लगाने के लिए प्रदेश पुलिस के मुखिया ने जिले के कप्तानों को टॉप 12 सक्रिय अपराधियों पर सूची बनाकर सख्त कार्रवाई के आदेश दिए हैं। जिसके चलके एसएसपी मनोज तिवारी ने रविवार को जिले के अपराधियों की सूची बनवाकर सक्रिय अपराधियों को चिह्नित कराया। यही नहीं, अधीनस्थों के निर्देश दिए कि न सिर्फ चिह्नित अपराधियों के खिलाफ कठोर से कठोर कार्रवाई की जाए बल्कि इनके साथियों और शरणदाताओं पर भी कार्रवाई की जाए।
पुलिस सूत्रों पर यकीन करें तो चिह्नित किए गए टॉप 12 अपराधियों पर पुलिस व प्रशासन रासुका में भी कार्रवाई कर सकता है। एसएसपी मनोज तिवारी ने बताया कि चिह्नित किए गए अपराधियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई के आदेश अधीनस्थों को दिए गए हैं। जल्द ही इनके ऊपर अन्य धाराओं में भी कार्रवाई की जाएगी।
जिले के चिह्नित टॉप 12 अपराधी
थाना नाम व पता
-----------------------------------
नवाबाद शहजाद पुत्र नजीद निवासी मडिया मोहल्ला नवाबाद
बबीना रामबाबू राय पुत्र मेवालाल राय निवासी बड़ौरा बबीना
सीपरी बाजार राजू यादव पुत्र जुल्ले यादव निवासी कोट सीपरी बाजार
बबीना मनोज राय पुत्र संतोष राय निवासी बडौरा बबीना
सकरार नरेंद्र दुबे पुत्र सुखनंदन दुबे निवासी मगरपुरा सकरार
मोंठ दीपक यादव पुत्र यदुवेंद्र सिंह निवासी गांव बरथरी मोंठ
चिरगांव मोतीलाल पुत्र कांशीराम निवासी निवी चिरगांव
पूंछ संदीप पुत्र कल्यान सिंह निवासी बरौंदा पूंछ
मऊरानीपुर संतोष श्रीवास पुत्र प्रेम नारायण निवासी मो. कटरा मऊरानीपुर
गरौठा रामकुमार पुत्र सुकई निवासी नई बस्ती दुरखुरू गरौठा
गुरसराय अरविंद अहिरवार पुत्र बृजलाल निवासी गांधी नगर गुरसराय
ककरबई आजाद खंगार पुत्र बहादुर खंगार निवासी रवखौंच ककरबई