फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लड़की के नाम की फेसबुक आईडी बनाकर किया बदनाम

Tue, 30 Aug 2016 01:06 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
police, lalitpur news - फोटो : demo
विज्ञापन
तालबेहट (ललितपुर)/ झांसी।। कोतवाली पुलिस ने क्षेत्र से एक ऐसे युवक को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है जो लड़की के नाम की फेसबुक आईडी बना कर उसे बदनाम कर रहा था। कोतवाली पुलिस ने पीड़िता के पिता की शिकायत पर युवक के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है। 
विज्ञापन


प्रभारी निरीक्षक जितेन्द्र सिंह चंदेल ने बताया कि एक युवक ने लड़की के नाम की एक फेस बुक आईडी बनाई। इसके बाद उस पर मित्र बनाए। बाद में उसने लड़की को अश्लील नामों से प्रचारित कर बदनाम करना प्रारंभ कर दिया। इस संबंध में पीड़िता के पिता ने एक माह पूर्व तत्कालीन पुलिस अधीक्षक मु. इमरान से मिलकर उन्हें अपनी व्यथा सुनाई। उन्होंने आईडी को बंद करवा दिया। इसके बाद आरोपी ने तीन दिन बाद उसे पुन: चालू कर दिया। आईडी बंद होने और चालू होने का क्रम लगभग तीन बार हुआ। 
इसके बाद पुलिस अधीक्षक ने कोतवाली पुलिस एवं स्वॉट टीम प्रभारी देवी सिंह को इस मामले के खुलासे के निर्देश दिए। उन्होंने फेसबुक आईडी के नोडल अधिकारियों से अमेरिका संपर्क
विज्ञापन


इसके बाद उनके बताए नम्बर पर आरोपी को पकड़ने में पुलिस को सफलता मिली।  पुलिस ने आरोपी शैलेन्द्र सिंह राजपूत पुत्र रामस्वरूप निवासी सिविल लाइन माताटीला रोड तालबेहट को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है।


ट्रेनिंग का लिया पूरा लाभ
 कोतवाली पुलिस एवं स्वॉट टीम के संयुक्त प्रयास से हुए इस मामले के खुलासे में बहुत कम समय लगा। स्वॉट टीम प्रभारी देवी सिंह ने दिल्ली में पिछले माह लिए सात दिवसीय प्रशिक्षण की सार्थकता सिद्ध कर दी। 
उपनिरीक्षक देवी सिंह ने बताया कि अमेरिका से फेसबुक आईडी की जानकारी करना काफी कठिन काम है। इस पर उन्होंने दिल्ली में लिए सात दिन के सीबीआई एवं बीबीआरडी प्रशिक्षण का पूरा उपयोग किया। इसके परिणाम स्वरूप पन्द्रह दिन में उन्हें अमेरिका से फेसबुक आईडी बनाने वाले नम्बर की जानकारी हो सकी। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें