फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पतंग के चक्कर में कार से टकराकर बालक की मौत

Fri, 06 Jan 2017 12:56 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
accident, jansi news - फोटो : demo
विज्ञापन
पिता को खाना देने जा रहे बालक की बृहस्पतिवार की दोपहर में कटी पतंग पकड़ने के चक्कर में पुराने आरटीओ आफिस के सामने कार की टक्कर से मौत हो गई। हादसा के बाद मौके पर भीड़ जमा हो गई। सदर बाजार थाना पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। 
विज्ञापन


झांसी होटल के पीछे आउट हाउस में रहने वाले भरत रायकवार कपड़ों की सिलाई का काम करता है। बृहस्पतिवार की दोपहर में उसका 11 वर्षीय पुत्र महेंद्र रायकवार घर से खाना देने दुकान पर जा रहा था। उसके साथ क्षेत्र में रहने वाले हमउम्र दो बालक और थे। वह झांसी होटल चौराहा से मुड़कर पुराने आरटीओ कार्यालय की तरफ जा रहा था, तभी उसकी नजर जमीन पर गिरती कटी पतंग पर पड़ी। महेंद्र अपने को रोक नहीं सका और टिफिन के साथ ही पतंग पकड़ने के लिए दौड़ पड़ा, तभी सदर बाजार की तरफ से रफ्तार में आई कार की टक्कर से वह गिर पड़ा और जख्मी हो गया।

हादसा होते ही कार चालक ने भागने का प्रयास किया, मगर भीड़ जमा होने पर भाग नहीं सका। हादसे की सूचना मिलनेे पर पहुंची सदर बाजार पुलिस ने कार को कब्जे में लेकर बालक महेंद्र को मेडिकल कालेज पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें