फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हेलमेट पहनते तो शायद बच जाती जान

Tue, 05 Jul 2016 01:02 AM IST
Jhansi
विज्ञापन
हेलमेट पहनते तो शायद बच जाती जान - फोटो : demo
विज्ञापन
झांसी। अगर हेलमेट लगाए होते तो पूंछ के विनीत कुमार गुप्ता और बरुआसागर के रमेश की जान नहीं जाती। यह बात सोमवार को दोनों के परिजनों ने पोस्टमार्टम हाउस पर कही। दोनों की अलग-अलग सड़क हादसे में सिर में गंभीर चोट आने से मौत हो गई।
विज्ञापन

पूंछ के मोहल्ला बाजार निवासी विनीत कुमार गुप्ता (55) रविवार की शाम को बाइक से उरई जा रहे थे। रास्ते में गांव सोमई-गिरथान के बीच उनके सामने अचानक जानवर आ गया। ब्रेक लगाने पर बाइक असंतुलित होकर फि सल गई, जिससे वह सड़क पर सिर के बल गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसा होते ही मौके पर एकत्रित लोगों ने उनके परिजनों को सूचना देकर पुलिस को बुलाया। मौके पर पहुंचे परिजन उन्हें स्थानीय अस्पताल ले गए, जहां से सिर में गंभीर चोट होने की वजह से मेडिकल कालेज रेफर किया गया। मेडिकल कालेज में देर रात उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई।
वहीं, बरुआसागर के गांव चिपलौटा निवासी रमेश (55) रविवार को बिच्छू के डंक के शिकार पड़ोसी सुखराम को लेकर चिकित्सक के पास जा रहे थे। रास्ते में गांव छिना में सामने से आई बाइक की टक्कर से वह सड़क पर गिर पड़े। सिर में गंभीर चोट लगने से अचेत हो गए और मुंह से खून आने लगा। मौके पर पहुंचे परिजन उसे लेकर मेडिकल कालेज आए, जहां उपचार के दौरान उनकी भी मौत हो गई।
विज्ञापन

दोनों मृतकों के परिजनों का कहना है कि यदि वह हेलमेट पहने होते तो शायद उनकी जान बच जाती। क्योंकि, सबसे घातक चोट उनके सिर पर लगी, जिसकी वजह से मौत हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें