फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सात चोरों से 11 बाइक बरामद

Fri, 27 May 2016 01:08 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
police, jhansi news - फोटो : demo
विज्ञापन
झांसी। पुलिस ने बृहस्पतिवार को चिरगांव थाना क्षेत्र के नीवी गांव के पुल के पास से घेराबंदी कर सात वाहन चोरों को गिरफ्तार कर गिरोह का भंडाफोड़ कर दिया। उनके कब्जे से चुराई गईं 11 बाइक बरामद हुई हैं। पकड़े गए बदमाशों ने चोरी के वाहन पांच से 10 हजार रुपये में ग्रामीण इलाके अथवा पड़ोसी जिलों में बेचने की बात कबूली है।
विज्ञापन


एसपी सिटी दिनेश कुमार सिंह ने बताया ने बताया कि स्वॉट टीम प्रभारी विक्रम सिंह और प्रवीण कुमार यादव गांव नीवी से देवरा जाने वाले मार्ग पर बदमाशों की तलाश में जुटे थे, तभी मुखबिर से पता चला कि नीवी पुल के नीचे से बाइक सवार कुछ बदमाश भागने की फिराक में हैं। इस पर पुलिस ने घेराबंदी करके पांच बाइक पर आए पांच युवकों को पकड़ लिया।

पूछताछ में उन्होंने अपना नाम उदय चौबे पुत्र बृजमोहन चौबे, राघवेंद्र सविता पुत्र चंद्र किशोर सविता, नरेश कुमार कोरी पुत्र कांशीराम कोरी, दिग्विजय परिहार पुत्र लाखन सिंह परिहार निवासीगण गांव करई थाना समथर, अंकित साहू पुत्र कैलाश नारायण निवासी गांव रजवारा ललितपुर बताया। उन्होंने खुलासा किया कि उनकी बाइक चोरी की है, जो उन्होंने शिवपुरी, जालौन व झांसी के नवाबाद थाना क्षेत्र से चुराई है। वह चोरी की बाइकों को दतिया के पंडोखर बेचने जा रहे थे।
विज्ञापन


पूछताछ में उन्होंने बताया कि गिरोह के दो सदस्यों ने पांच बाइक चुराई हैं, जो कोतवाली में गणेश कुशवाहा के घर पर रखी हैं। इस पर स्वॉट टीम ने कोतवाली प्रभारी शशिकांत दीक्षित के साथ बताए स्थान पर छापा मारा, जहां से आशीष कुशवाहा पुत्र गनेश कुशवाहा और शैलेंद्र कुशवाहा पुत्र लालाराम कुशवाहा निवासीगण अंदर बड़ागांव गेट कोतवाली को गिरफ्तार कर लिया। उनके कब्जे से पुलिस को छह बाइक बरामद हुईं।

बदमाशों ने बताया कि वह नई गाड़ी नहीं चुराते हैं, क्योंकि उसको बेचने में दिक्कत होती है। थोड़ी बहुत पुरानी बाइक का लॉक आसानी से खुल जाता है और बेचने में भी परेशानी नहीं होती है। पांच से 10 हजार रुपये के बीच में वह बाइक को बेचते हैं। उनका प्रयास होता है कि चुराई गई बाइक को ग्रामीण इलाकों में अथवा पड़ोसी राज्य में बेचा जाए ताकि खरीददार को भी किसी तरह की परेशानी न हो। एसपी सिटी ने बताया कि पकड़े गए वाहन चोरों के खिलाफ गैंगेस्टर एक्ट में कार्रवाई की जाएगी। उनके गिरोह को रजिस्टर्ड कराया जाएगा।

बड़े गिरोह के खुलासे में जुटी टीमें
पकड़े गए वाहन चोरों से पुलिस को पूछताछ के दौरान कई महत्वपूर्ण जानकारियां हासिल हुई हैं, जिस पर पुलिस टीमों ने काम करना शुरू कर दिया है। संभव है कि जल्द ही पुलिस के हत्थे बड़ा वाहन चोर गिरोह लगेगा।
विज्ञापन


यह बाइक हुईं बरामद
------------------
प्लेटिना यूपी93आर- 5591
सीडी डीलक्स यूपी93एए- 8871
सीडी डीलक्स एमपी08एमवी- 1225
स्पलेंडर प्लस यूपी93वाई- 1481
स्पलेंडर प्रो यूपी93एसी- 9836
हीरो पुक यूपी93एच- 6619
महेंद्र ट्यूरो यूपी93डब्ल्यू- 8701
पल्सर यूपी93एएल- 0891
स्कूटी, बजाज पल्सर व अपाचे बिना नंबर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें