फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रियंका हत्याकांड के आरोपियों की गिरफ्तारी हो

Thu, 06 Aug 2015 12:54 AM IST
झांसी / ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
सिविल लाइंस निवासी प्रियंका बुधौलिया हत्याकांड के मामले में फरार चल रहे आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर बुधवार को गुलाबी गैंग की महिलाओं ने एसएसपी को ज्ञापन सौंपा। गुलाबी गैंग ने पुलिस की कार्य प्रणाली पर सवाल उठाए।
विज्ञापन

सिविल लाइन स्थित फ्लावर कंपाउंड निवासी प्रखर बुधौलिया ने संपत्ति हड़पने व मां प्रियंका की हत्या करने के मामले में बड़ा बाजार निवासी प्रापर्टी डीलर संजय वर्मा, उनकी पत्नी व अन्य अज्ञात आरोपियों के खिलाफ नवाबाद थाने में मुकदमा दर्ज कराया था। इस मामले में एक हत्यारोपी संजय वर्मा जेल में है।  अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी न होने पर बुधवार को गुलाबी गैंग  की महिलाओं ने अंजू शर्मा के नेतृत्व में एसएसपी को ज्ञापन सौंपा।
ज्ञापन में बताया गया कि नामजद अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी न होने से प्रियंका बुधौलिया के दोनों नाबालिग पुत्रों को जान का खतरा बना हुआ है। उन्हें मुकदमा वापस लेने के लिए धमकियां मिल रही हैं। जब तक बाकी अभियुक्तों की गिरफ्तारी नहीं होगी, उनका आंदोलन चलता रहेगा। इस मौके पर केशकली, अरुण पटेल, माया, माया वर्मा, गुड्डी, आरती, चिरौंजी, सियारानी, नीलम, आशा, रामराजा, गायत्री, गोमती, लक्ष्मी, कृष्णारानी आदि मौजूद थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें