फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पेड़ पर लटका मिला घरेलू नौकर का शव

Wed, 28 Feb 2018 02:37 AM IST
amarujala
विज्ञापन
fasi, jhansi news - फोटो : demo
विज्ञापन
ग्वालियर रोड पर बंसल कॉलोनी में रहने वाले कौशल जैन के नौकर मुकेश रायकवार का शव मंगलवार की सुबह उनके बंगले में पेड़ पर लटका मिला। वह 15 साल से उनके यहां काम कर रहा था। मुकेश के परिजनों का आरोप है कि कौशल और उनकी पत्नी ने हादसे को छुपाने का प्रयास किया। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज खंगाले, मगर उसमें 23 फरवरी के बाद की कोई रिकार्डिंग नहीं मिली। कैमरे बंद चल रहे थे।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के पॉश इलाके बंसल कॉलोनी में रहने वाले कौशल जैन के बंगले पर प्रेमनगर क्षेत्र के खैरा निवासी मुकेश रायकवार (28) घरेलू काम करता था। कौशल की मध्यप्रदेश के निवाड़ी में वनस्पति घी फैक्ट्री है। बंगले में वह अपनी पत्नी निर्मला के साथ रहते हैं। उनकी दो बेटियों की शादी हो चुकी है। मुकेश जब सोमवार की रात घर नहीं पहुंचा तो उसके पिता भोलाराम को चिंता हुई। मंगलवार की सुबह नौ बजे वह मुकेश का पता करने बंगले पर पहुंच गए। कौशल ने उनको बताया कि मुकेश तो प्रतिदिन की तरह शाम को घर चला गया था। मन न मानने पर पिता ने बगीचे में झांक कर देखा तो वहां आम के पेड़ से मुकेश का शव मैक्सी और मफलर से बने फंदे पर झूल रहा था। सूचना पर कोतवाली पुलिस पर पहुंची। कॉलोनी के लोग भी एकत्रित हो गए।
सीओ जितेंद्र सिंह परिहार और कोतवाल अमरपाल सिंह ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए मेडिकल कॉलेज पहुंचाया। कोतवाल ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में सामने आया है कि मौत फांसी लगाने से हुई। परिजनों की तहरीर पर जांच की जा रही है। हालांकि, हादसे पर जैन दंपति कुछ भी कहने से बचते नजर आए।
विज्ञापन


मालिक फंसाना चाहते थे
प्रेमनगर क्षेत्र के खैरा निवासी पल्लेदार भोलाराम के चार पुत्र हैं, जिनमें मुकेश तीसरे नंबर का था। 2004 में मुकेश की शादी कामिनी से हुई थी। उसके दो बेटे हर्ष (10) और धीरज (7) हैं। मुकेश के भाई हरप्रसाद का आरोप है कि जैन दंपति उसको किसी मामले में फंसाने का प्रयास कर रहे थे। इस बात की चर्चा उसने परिजनों से की थी। इस कारण वह कुछ दिनों से परेशान चल रहा था। सोमवार की रात जब मुकेश घर नहीं आया तो उसकी जानकारी के लिए जैन दंपति को फोन लगाया, मगर उन्होंने फोन नहीं उठाया। सुबह भी उनका फोन नहीं उठा। पिता जानकारी लेने के लिए बंगले पर पहुंचे तो उनको भी गुमराह किया गया।

खड़े हो रहे हैं सवाल
1.कौशल जैन का कहना है कि मुकेश सोमवार की शाम काम खत्म कर अपने घर चला गया था। मुकेश दुबारा घर में कब आ गया और इसकी भनक किसी को क्यों नहीं लगी?
2.घर के पीछे की ओर बगीचे में पेड़ पर मुकेश का शव छत की ओर झुकी डाल पर झूलता हुआ मिला। अनुमान है कि छत पर पहुंचकर मुकेश ने फांसी लगाई। मुकेश घर में आकर छत पर कब और कैसे पहुंच गया, उसका शब सुबह किसी को क्यों नजर नहीं आया ?
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें