लालकुआं (नैनीताल)। बिंदुखेड़ा रुद्रपुर निवासी मक्खन सिंह, घोड़ानाला बिंदुखत्ता निवासी चंद्रपाल कोरी सोमवार रात दस बजे कार (एचआर 51 डी-9046) से घोड़ानाला की ओर जा रहे थे। पुलिस ने रेलवे क्रॉसिंग के पास कार को रोका तो कार सवार चंद्रपाल कोरी मौका पाकर फरार हो गया, जबकि चालक मक्खन सिंह को पुलिस ने पकड़ लिया। पुलिस ने कार से 250 पाउच शराब बरामद कर शराब तस्कर का आबकारी अधिनियम के तहत चालान कर दिया है। साथ ही कार को जब्त कर लिया गया। पुलिस टीम में उप निरीक्षक जगदीप नेगी, माया बिष्ट, तालिब हुसैन, नीरज सिंघल, तरुण मेहता, परमिंदर सिंह शामिल थे।