फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बंद मकान से नकदी व जेवरात चोरी

Sat, 27 Feb 2016 01:07 AM IST
ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
झांसी। सीपरी बाजार थानांतर्गत सीपी मिशन कंपाउंड में गुरुवार-शुक्रवार की रात बंद मकान के ताले तोड़कर बदमाश 75 हजार रुपये व जेवरात चुरा ले  गए। सुबह जब परिजन घर आए तो ताले टूटे देख हक्के बक्के रह गए। इसकी सूचना पर थाना पुलिस ने मौका मुआयना किया।
विज्ञापन


मिशन कंपाउंड निवासी मनु तरसौलिया ने बताया कि उसके पिता महेश कुमार तरसौलिया की कूल्हे की हड्डी टूटी हुई है। उनका एक नर्सिंगहोम में गुरुवार को आपरेशन किया गया। इस कारण परिवार के सभी सदस्य घर पर ताला लगाकर नर्सिंगहोम में रुके थे। शुक्रवार की सुबह जब वह घर पर आया तो ताले टूटे पड़े थे।

अंदर जाकर देखा तो अलमारियां खुली थीं और सारा सामान बिखरा पड़ा था। सामान संभालने पर पता चला है कि बदमाश नर्सिंगहोम में जमा कराने के लिए बैंक से निकाले गए 75 हजार रुपये, 80-90 हजार रुपये के सोने व चांदी के जेवरात, लैपटॉप, एटीएम कार्ड, चेक बुक व जरूरी सामान चुरा ले गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


सूचना पर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मुआयना किया। पीड़ित ने इसकी लिखित शिकायत थाना पुलिस से कर दी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें