फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब कैसे कराऊंगा पत्नी का इलाज

Mon, 13 Jun 2016 01:53 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
thief, jhansi news - फोटो : demo
विज्ञापन
झांसी। मेडिकल कॉलेज में पत्नी का इलाज कराने आए एक गरीब के रविवार को करगुवांजी की धर्मशाला से 40 हजार रुपये चोरी हो गए। ये रुपये वह किसी तरह कुछ लोगों से उधार लेकर आया था। आंखों में आंसू लिए वह लोगों से मदद की गुहार लगा रहा है। पुलिस ने पूछताछ की मगर रिपोर्ट दर्ज नहीं की। पीड़ित धर्मशाला में किराए के कमरे पर रुका था।
विज्ञापन


छतरपुर के नौगांव निवासी सुरेंद्र जैन की पत्नी भूरा जैन को विगत दिनों ब्रेन हैमरेज हो गया था, जिसका उपचार मेडिकल कॉलेज में चल रहा है। रुकने का ठिकाने बनाने के लिए सुरेंद्र ने करगुवां जैन मंदिर की धर्मशाला के कमरा नंबर आठ को किराए पर लिया था। रविवार की सुबह वह कमरे में ताला लगाकर अस्पताल चला गया। दोपहर में जब लौटकर कमरे पर आया तो अंदर घुसते ही होश उड़ गए। कमरे के पीछे की तरफ बनी खिड़की के दरवाजे खुले हुए थे और कमरे में रखा सामान बिखरा पड़ा था।

जब उसने बैग को देखा तो उसमें रखे 40 हजार रुपये गायब थे। वह बिलख-बिलखकर रोने लगा। उसने बताया कि वह पत्नी का उपचार कराने के लिए कुछ लोगों से उधार लेकर आया था। अब कैसे अपनी पत्नी का उपचार करवाएगा। इसकी सूचना पर धर्मशाला के मैनेजर शैलेंद्र जैन मौके पर पहुंचे। इसकी जानकारी मिलने पर बुंदेलखंड विश्वविद्यालय पुलिस चौकी के सिपाही भी पहुंच गए। पुलिस मुआयना करने के बाद पूछताछ कर लौट गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें