फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिक्षक के हत्यारों का सुराग नहीं

Fri, 06 Jan 2017 12:51 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
murder case, jhansi news - फोटो : demo
विज्ञापन
शिवाजी नगर में 31 दिसंबर की रात शिक्षक अंकुर शर्मा की तीन मंजिल से फेंककर हत्या करने वालों का अभी तक पुलिस पता नहीं कर सकी है जबकि पार्टी में शामिल छात्र पुलिस हिरासत में तीन दिन से हैं। पुलिस अभी तक स्पष्ट नहीं कर पा रही है कि अंकुर को फेंका गया अथवा वह खुद कूदा। 
विज्ञापन


ककरबई के सेगुवां गांव निवासी अंकुर शर्मा उल्दन के इमलिया स्थित स्कूल में शिक्षक था। वह दिनेश रावत के हॉस्टल की तीसरी मंजिल पर रह रहा था। 31 दिसंबर की रात को नये साल की पार्टी के दौरान हुए विवाद में अंकुर पर कुछ लोगों ने हमला कर दिया था। जब वह बचकर अपने कमरे में भागा तो वहां की बालकनी से फेंककर मौत के घाट उतार दिया गया। अंकुर की बेरहमी से पिटाई की गई जिसकी पुष्टि पार्टी वाले कमरे के फर्श और दीवारों पर लगा खून गवाही दे रहा है। हत्या की रिपोर्ट लिखने के बाद पुलिस ने हास्टल और पार्टी में शामिल छात्रों को हिरासत में लेकर पूछताछ की मगर स्थिति स्पष्ट नहीं हुई।

इसके बाद पुलिस ने कालोनी में रहने वाले युवकों व छात्रों को भी हिरासत में लिया मगर यह अभी तक साफ नहीं हो सका है कि किस वजह से एकजुट होकर आए युवकों ने अंकुर को ही निशाना बनाकर मारपीट क्यों की और हमलावर कोन थे? बृहस्पतिवार को नवाबाद थाना पुलिस व स्वाट टीम ने फिर घटनास्थल का मुआयना किया। स्वाट टीम ने वहां के मोबाइल टावर से संदिग्ध मोबाइल नंबरों को लिया।
विज्ञापन

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अखिलेश कुमार चौरसिया का कहना है कि हिरासत में लिए गए छात्र व युवकों से पूछताछ की जा रही है। अभी पता नहीं चल सका है कि हमला करने वाले कौन थे? और क्या हमला किया गया, इसकी भी जानकारी की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें