फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बालक से कुकर्र्म की  कीमत पांच हजार

Tue, 07 Jun 2016 01:39 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो आगरा
विज्ञापन
जगदीशपुरा के एक गांव में पंचायत में पीड़ित पर दबाव डालकर मामला दबाने की कोशिश 
विज्ञापन
जगदीशपुरा क्षेत्र के एक गांव में पंचायत में दस साल के बालक से कुकर्म के मामले में उसके पिता को जबरन पांच हजार रुपये थमाकर मुंह बंद रखने का फरमान सुना दिया गया। इसकी जानकारी सामाजिक कार्यकर्ता नरेश पारस ने एसपी क्राइम को दी। तब थाना जगदीशपुरा पुलिस गांव पहुंची और बालक को मेेडिकल के लिए भेज दिया। इंस्पेक्टर का कहना है कि आरोपी युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। आरोपी की तलाश की जा रही है। 
विज्ञापन

गांव के एक मजदूर का बेटा रविवार रात तकरीबन नौ बजे घर के बाहर खेल रहा था। गांव का एक युवक अपने तीन साथियों के साथ उसे अगवा कर ले गया। गोदाम में ले जाकर उससे कुकर्म किया। बदहवास हालत मेें घर पहुंचे बालक ने परिवारवालों को इस बारे में बताया। देर रात घरवाले अवधपुरी पुलिस चौकी पर आए। वहां पुलिस ने सुबह आने के लिए कही। सोमवार सुबह मजदूर पिता बेटे को लेकर पुलिस चौकी जा रहा था। आरोप है कि गांव के प्रधान और अन्य लोगों ने उसे रोक लिया। मामला गांव में निपटाने का दबाव डाला। इसके बाद पंचायत हुई। इसमें कहा गया कि गांव के लोगों को फंसाओगे तो रह नहीं पाओगो। आरोपियों के परिवारीजनों ने बालक के पिता को पांच हजार थमा दिए और मुंह बंद रखने की हिदायत दी। इसके बाद से पीड़ित परिवार दहशत में है।

दबाव मेें नहीं बताए दो और नाम 
सूत्रों ने बताया कि बालक से तीन युवकों ने कुकर्म किया। पहले बालक के पिता ने तीन युवकों के खिलाफ पुलिस से शिकायत की थी। मगर, जब पंचायत के बाद दबाव डाला गया तो मुकदमे में दो नाम नहीं लिखे गए हैं। हालांकि बालक अपने बयान में तीन युवकों द्वारा कुकर्म की बात कह रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें