फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शराब पीकर पीटता था पति, मार डाला

विज्ञापन
crime news - फोटो : demo
विज्ञापन
थाना बरुआसागर इलाके में पति को मौत के घाट उतारने वाली पत्नी उससे काफी परेशानी थी। शराब के नशे में आकर वह उसके साथ मारपीट करता था। रोज की चिकचिक से तंग आकर उसने बड़ कदम उठाते हुए गले पर हसिए से हमला कर मौत के घाट उतार दिया था। पकड़े जाने के बाद महिला को अपने किए पर कोई पछतावा नहीं रहा।
विज्ञापन

थाना बरूआसागर के ग्राम पंचायत फुटेरा के खिरक गुरार रहने वाली पत्नी शीला अपने पति की हरकतों से परेशान थी। वह रोज शराब पीकर घर आने के बाद उससे मारता था। लंबे समय से पत्नी सब बर्दाश्त करती आ रही थी। कई बार समझाने का प्रयास भी किया, लेकिन पति मानने को तैयार नहीं था। 11 की रात भी शराब आकर उत्तम कुशवाहा ने मारना शुरू कर दिया था। जिससे बचने के लिए वह रहम की भीख मांग रही थी, लेकिन पति उसे मारता ही जा रहा था। काफी देर तब चले झगड़े के बाद ही पति बिस्तर पर सोने पहुंचा। एक घंटे तक वह मौका तलाशती रही। इसके बाद  घर में रखे हसिए से गले पर हमला कर मौत की नींद सुला दिया।
जिस समय वह पति को मार रही थी, तभी उसके पुत्र ने देख लिया था, लेकिन मां को इस हालत में देख वह घबरा गया था। रात तब उसे भी नींद नहीं आई थी। इस पूरी घटना ने पुत्र को भी हिलाकर रख दिया था। पूरी रात वह शव के पास बैठकर सुबह होने का इंतजार करती रही। तड़के उसने लोहे के बक्से के पीछे गद्दे के सहारे खून से लथपथ पति को छिपा दिया था। मंगलवार दोपहर पुत्र ने चाचा को घटना की जानकारी दी। जिसके बाद चाचा ने डायल 100 पर फोन कर पुलिस बुलाई थी। डायल 100 के साथ बरुआसागर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव बरामद कर पत्नी को हिरासत में लिया था। पुलिस ने मौके से खून से सना हसिया भी बरामद किया था। पूछताछ में पुलिस के सामने उसने जुर्म भी स्वीकार किया। उसे अपने किए पर कोई पछतावा नहीं रहा।
विज्ञापन


चिमटा गर्म कर दागे थे हाथ
पति की प्रताड़ना से पत्नी इतना तंग थी हत्या करने के बाद भी उसका मन नहीं भरा था। मारने के कुछ देर बाद उसने चिमटा गर्म उसके हाथ भी जलाए थे। ऐसा उसने एक बार नहीं बल्कि कई बार किया था। पुलिस ने पड़ोसियों से भी पूछताछ की थी, जहां पता चला कि आए दिन वह मारपीट करता था। पड़ोसियों ने भी कई बार उसकी पत्नी को बचाया था, लेकिन रोज रोज की लड़ाई होने के बाद पड़ोसियों ने भी हस्तक्षेप करना बंद कर दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें