फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घरों में चोरी के आरोप में झांसी के मोहित समेत सात गिरफ्तार

Wed, 01 Feb 2017 01:01 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
crime news jhansi - फोटो : demo
विज्ञापन
जुआ व शराब की लत पूरी करने के लिए बंद घरों का ताला तोड़कर माल उड़ाने वाले सात बदमाशों को सोमवार रात गाजीपुर पुलिस व सर्विलांस की संयुक्त टीम ने दबोच लिया। पकड़े गए बदमाशों में झांसी निवासी मोहित चौहान भी शामिल है। इनके पास चोरी के सोने-चांदी के जेवर, मोबाइल फोन तथा बाइक बरामद हुई है। आरोपियों ने क्षेत्र में करीब 20 से अधिक चोरी की वारदातें कुबूली हैं।
विज्ञापन

एएसपी ट्रांसगोमती दुर्गेश कुमार ने बताया कि बदमाशों को मुखबिर की सूचना पर सर्वोदय नगर बंधे के पास से दबोचा गया। पकड़े गए बदमाश करीब एक साल से गिरोह बनाकर ट्रांस गोमती इलाके में बंद मकानों को निशाना बनाकर चोरी की वारदातें कर रहे थे। गैंग का सरगना बंथरा के बनी निवासी मोनू चौहान है। वह इंदिरानगर की सुगामऊ झुग्गी-झोपड़ी में रहता था। उसके साथ झांसी निवासी और यहां इंदिरानगर बी ब्लॉक स्थित मायावती कॉलोनी निवासी मोहित चौहान, बनी बंथरा का सौरभ चौहान, सीतामढ़ी बिहार निवासी व यहां मायावती कॉलोनी तकरोही में रह रहा रंजीत साहनी, मुजफ्फरपुर बिहार व यहां विकासनगर सेक्टर 11 झोपड़पट्टी निवासी राजेश उर्फ कालिया मल्लाह, फैजाबाद के लखनीपुर रुदौली निवासी बबलू लोधी और सीतापुर के अटरिया गोधना में रहने वाला भोलानाथ गुप्ता हैं। सरगना मोनू, मोहित, सौरभ और रंजीत जुआ खेलने और शराब पीने के लती थे। चोरी में मोटा माल हाथ लगने पर सारी रकम जुआ और शराब में उड़ा देते थे।
बदमाशों ने 16 वारदातें कुबूलीं हैं, जिसमें 12 गाजीपुर थाना क्षेत्र की हैं। जबकि तीन इंदिरानगर व एक गुडंबा में हुई थी। बदमाश दोपहर से शाम तक एक गाड़ी में घूम-घूमकर बंद मकानों की रेकी करते थे। बंद मकानों को चिह्नित करके रात दो से ढाई बजे के बीच गिरोह उक्त मकान पर धावा बोलता था। एएसपी ने बताया कि गिरोह के सभी बदमाशों का काम तय था। गाड़ी चलाने वाला चिह्नित मकान से कुछ दूर सुनसान व अंधेरे स्थान पर खड़ा होता था। मोनू, मोहित, सौरभ और रंजीत मकान के भीतर घुसते थे। चोरी का माल बेचने की जिम्मेदारी भोलानाथ गुप्ता की होती थी। चोरों के पास से सवा लाख रुपये नकद, .312 बोर के दो तमंचे, तीन कारतूस, .315 बोर का एक तमंचा व एक कारतूस, एक लैपटॉप, 30 ग्राम वजन के सोने के जेवर, 500 ग्राम चांदी के जेवर, चोरी के चार मोबाइल फोन, चोरी की रकम से खरीदी गईं दो बाइक बरामद हुई हैं। एएसपी ने बताया गैंग के दो बदमाश फरार हैं। तलाश में पुलिस की टीम भेजी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें