फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीन साल में दूसरी गर्लफ्रैंड के साथ फरार हुआ पति, पत्नी के कदम से सब सकते में...

सार

आठ साल पहले अनिल की शादी हुई थी। चार दिन पहले शादी में शामिल होने की बात कहकर निकला अनिल एक युवती के साथ फरार हो गया। घर पहुंची एक महिला ने यह खुलासा कर दिया। तीन साल पहले भी उसने ऐसा ही किया था। सदमें में पत्नी मीना ने आत्महत्या कर ली।
विज्ञापन
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें


विज्ञापन
झांसी। प्रेमिका के साथ पति के जाने से दुखी होकर पत्नी ने फंदा लगाकर जान दे दी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर उसे पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया। हालांकि मायके पक्ष के लोग हत्या का आरोप भी लगा रहे हैं। पुलिस पूरे मामले की छानबीन कर रही है।
थाना लहचूरा के टानगा गांव की रहने वाली मीना (27) की आठ साल पहले गढ़वा गांव निवासी अनिल वंशकार से शादी हुई थी। परिजन का कहना है कि चार दिन पहले अनिल शादी में जाने की बात कहकर निकला, लेकिन लौटकर नहीं आया। मोबाइल भी स्विच ऑफ कर लिया। परिजन उसको तलाश रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

सोमवार को निवाड़ी से आई महिला ने बताया कि अनिल उसकी बेटी को अपने साथ ले गया। यह सुनकर मीना सदमे में आ गई। पता करने पर मालूम चला कि अनिल जिस युवती को ले गया, वह उसकी प्रेमिका है। दोनों के बीच कई साल से संबंध हैं। यह बात सुनकर मीना तनाव में आ गई। अनिल के ससुर रामसेवक के मुताबिक, तीन साल पहले भी दामाद अनिल गांव की महिला को लेकर चला गया था। कुछ दिन बाद वह लौट आया। उसने इसके लिए माफी भी मांगी थी। लहचूरा थानाध्यक्ष पंकज मिश्रा का कहना है कि मीना बीमार भी रहती थी। फंदा लगाने से उसकी मौत हुई है। परिजन ने अभी तक कोई तहरीर नहीं दी है।  ब्यूरो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें