फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

होटल कर्मी का शव रखकर ग्वालियर हाइवे किया जाम

Mon, 17 Oct 2016 12:29 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/झांसी
विज्ञापन
crime news jhansi - फोटो : demo
विज्ञापन
चित्रा चौराहा स्थित होटल के लापता कर्मी का शव रविवार को दतिया की चिरुला पुलिस ने जमीन से खुदवाकर परिजनों को सौंपा। चिरुला पुलिस ने परिजनों को बताया कि शव अंगूरी बैराज के पास मिला था। शिनाख्त नहीं होने पर पोस्टमार्टम कराकर शव दफना दिया। परिजनों ने होटल संचालक पर हत्या का आरोप लगाया और उसे गिरफ्तार करने की मांग को लेकर ग्वालियर हाईवे जाम कर दिया। सीओ सिटी ने उचित कार्रवाई का आश्वासन देकर जाम खुलवाया।
विज्ञापन

परिजनों ने बताया कि पाल कालोनी निवासी संतोष कुमार वर्मा (24) चित्रा चौराहा स्थित एक होटल में वेटर का काम करता था। उसकी ड्यूटी दिन में रहती थी। 10 अक्तूबर की शाम को होटल संचालक ने उनसे रात की ड्यूटी करने के लिए फोन करके बुलाया। घर से होटल जाने के बाद संतोष लौटकर घर नहीं आया। चिंतित परिजनों ने 11 अक्तूबर को इसकी शिकायत सीपरी बाजार थाने पर की मगर पुलिस ने कोई सुनवाई नहीं की। वहीं, दतिया की चिरुला पुलिस को 11 अक्तूबर को अंगूरी बैराज के पास संतोष कुमार का शव मिला पर तब उसकी पहचान नहीं होने पर लावारिस में उसका पोस्टमार्टम करवा दिया। शनिवार को इस युवक के बारे में पुलिस को जानकारी हुई तो परिजनों को सूचित किया। पुलिस ने गड्ढा खुदवाकर शव को बाहर निकाला और परिजनों को सौंप दिया। शव पर चोट के निशान देखकर परिजन भड़क गए। वह शव को लेकर आए और शिवानी तिराहा पर ग्वालियर रोड हाइवे पर शव रखकर जाम लगा दिया।
सीपरी बाजार थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जाम खुलवाने का प्रयास किया। गुस्साए लोगों ने साफ इनकार कर दिया कि जब तक होटल संचालक के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज होकर कार्रवाई नहीं होगी तब तक जाम नहीं खोलेंगे। इससे हाइवे पर दोनों तरफ वाहनों की लंबी-लंबी लाइनें लग गईं। हालात बेकाबू होने पर सीओ सिटी आलोक शर्मा मौके पर पहुंचे और लोगों उचित कार्रवाई का आश्वासन देकर जाम खुलवाया। थानाध्यक्ष आशीष मिश्रा का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन


 नौ अक्तूबर से बताया कैमरा खराब
परिजनों ने बताया कि जब वह होटल संचालक के पास पहुंचे तो उसने बताया कि 10 अक्तूबर को संतोष को शाम को काम पर नहीं बुलाया था।  जब उससे सबूत बतौर सीसीटीवी कैमरे के फुटेज दिखाने के लिए कहा तो कह दिया कि नौ अक्तूबर से कैमरे खराब हैं। उन्होंने पुलिस से फुटेज कब्जे में लेकर कार्रवाई की भी मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें