फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाईवे के लुटेरे दबोचे

Sat, 13 Aug 2016 01:07 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/झांसी
विज्ञापन
हाईवे के लुटेरे दबोचे - फोटो : demo pic
विज्ञापन
झांसी। प्रेमनगर के बल्लमपुर रोड पर शुक्रवार की सुबह हुई मुठभेड़ में पुलिस ने हाईवे पर लूट करने वाले पांच लुटेरों को दबोच लिया। इनसे पुलिस को तमंचा, चोरी के वाहन, लूटे जेवर बरामद हुए हैं।
विज्ञापन


एसपी सिटी दिनेश कुमार सिंह ने बताया कि सुबह करीब पांच बजे प्रेमनगर थानाध्यक्ष देवेंद्र दुबे को सूचना मिली कि हाईवे पर लूट करने वाले लुटेरे बल्लमपुर वाली रोड से होते हुए किसी वारदात को अंजाम देने जा रहे हैं। इस पर पुलिस ने एसी शेड के पास घेराबंदी कर ली। जब कुछ गाड़ियां आते दिखीं तो पुलिस ने रोकने का प्रयास किया। इस पर बदमाशों ने फायरिंग शुरू कर दी।

पुलिस ने जवाबी कार्रवाई करते हुए महावीरन निवासी यशपाल सिंह, रविंद्र, लोकेंद्र, रविंद्र रजक और नैनागढ़ निवासी नरेश को दबोच लिया। पूछताछ में लुटेरों ने कई वारदातों को अंजाम देना कबूल किया। उन्होंने बताया कि पहले वह बाइक चोरी करते, इसके बाद सुबह के समय टहलने अकेली जाने वाली महिलाओं को शिकार बनाते थे।
विज्ञापन


दिन में हाईवे पर लूटपाट करते हैं। गिरोह का सरगना यशपाल सिंह है। बदमाशों के पास से पुलिस ने चोरी की पल्सर यूपी93एएफ- 4869, एक्टिवा यूपी93एएफ- 2936, लूटी सोने की चेन व मोबाइल बरामद किए हैं। तलाशी लेने पर एक तमंचा, कारतूस व तीन चाकू भी मिले हैं।
विज्ञापन


इन वारदातों का हुआ खुलासा
.......................................
1- बबीना टोल टैक्स से पहले बाइक सवारों से लूट
2- बैदोरा रोड पर तमंचा के बल पर दंपति से लूट
3- प्रेमनगर में केनरा बैंक वाली रोड पर महिला से चेन छीनी
4- जुलाई में शेयरबुड स्कूल के पीछे महिला से चेन छीनी
5- रेलवे कालोनी में महिला के गले से सोने की चेन छीनी
6- एक अगस्त को रेलवे कालोनी में युवती से मोबाइल छीना
7- चार अगस्त को कमल सिंह कालोनी में महिला से चेन छीनी
8- डीआरएम आफिस से पल्सर बाइक की चोरी
9- कमल सिंह कालोनी से एक्टिवा चोरी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें