फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आगरा से अपहरण कर लाई बालिका मुक्त

Thu, 10 Dec 2015 01:29 AM IST
झांसी/ ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
झांसी। आरपीएफ ने बुधवार को आगरा से अपहरण करके लाई एक बालिका को अर्द्ध मूर्च्छित हालत में आरोपी के साथ स्टेशन परिसर से मुक्त करा लिया।

बुधवार को आरपीएफ प्रभारी निरीक्षक राजीव उपाध्याय,  उपनिरीक्षक नंद लाल मीणा आदि जवानों के साथ स्टेशन पर गश्त कर रहे थे। इसी बीच रेलवे परिसर में भिखारी जैसे हाल में दिखे एक युवक को एक बालिका को साथ ले जाते टोका। शक होने पर युवक से पूछताछ की गई तो वह संतोषजनक जवाब नहीं दे सका। बालिका भी अर्द्ध मूर्च्छित हालत में थी। इसके बाद दोनों को थाने लाया गया।

बालिका के होश में आने पर उसने अपना नाम सोनी खान (10)  पुत्री बन्ने खान निवासी ख्वाजा की सराय गली नंबर 18 थाना शाहगंज जिला आगरा बताया। उसने बताया कि वह रेल पटरी पार करके ट्यूशन पढ़ने जा रही थी। उक्त युवक उसे रास्ते में मिला और चाकलेट देने लगा। परंतु उसने खाने से मना कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस पर उसने उसके चेहरे पर रुमाल रख दिया, जिससे वह बेहोश हो गई। इसके बाद से उसे कोई होश नहीं है। आरोपी ने अपना नाम आरजू बिंदास बाबा पुत्र नुसरत निवासी कांशीराम कालोनी ब्लाक नंबर 10, कमरा नंबर 5 थाना कोतवाली उन्नाव बताया। आरपीएफ ने बालिका को उसके घर भेजने का इंतजाम किया और पकड़े गए आरोपी से पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें