फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रेनों में सामान चुराने वाले चार बदमाश पकड़े

Sat, 05 Dec 2015 12:21 AM IST
ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
झांसी। जीआरपी ने ट्रेनों में यात्रियों का सामान चुराने वाले चार बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया है। बदमाशों ने हाल में की चार चोरियों में अपना हाथ कबूल लिया है। संबंधित यात्रियों का कुछ सामान व नगदी भी बरामद कर लिया गया है।
विज्ञापन


शुक्रवार की सुबह आरपीएफ इंस्पेक्टर राजीव उपाध्याय व जीआरपी इंस्पेक्टर रवि चंद्र मिश्र के नेतृत्व में स्टेशन पर चेकिंग की जा रही थी। इसी बीच मुखबिर की सूचना पर आरपीएफ - जीआरपी ने रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म 4/5 पर छोर पर बैठे चार संदिग्ध युवकों को पकड़ लिया।

तलाशी में उनके पास से अलग- अलग यात्रियों के पास से चुराए गए एक मंगलसूत्र, एक सोने की अंगूठी, दो पर्स, चार मोबाइल व 5300 रुपये नकद बरामद किए गए।

आरोपियों के नाम वाराणसी के मडुवाडीह थाना क्षेत्र के झोपड़ पट्टी के पास निवासी रकम लाल पुत्र सागर, मुजफ्फरनगर के साईं धाम मंदिर के पास निवासी प्रदीप पुत्र राजपाल वाल्मीकि, आगरा के ताजगंज थाना क्षेत्र के बसई फुटपाथ निवासी सागर पुत्र राजू वाल्मीकि व शिवा पुत्र सागर हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


हाल में चारों आरोपी जेल चौराहा के निकट झोपड़ पट्टी में रहते हैं। जीआरपी ने उक्त आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें