फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पहले बनाई क्लीपिंग, अब दे रहा है धमकी

Wed, 13 Jan 2016 01:03 AM IST
ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
झांसी। एक युवक ने बिना मां-बाप की युवती को शादी का झांसा देकर हवस का शिकार बनाया। क्लीपिंग भी बना ली। बाद में उसने क्लीपिंग के माध्यम से बदनाम करने का धमकी दी। परेशान युवती ने मंगलवार को नवाबाद थाना पुलिस से न्याय की गुहार लगाई है।
विज्ञापन


नवाबाद थाना क्षेत्र निवासी एक युवती ने पुलिस को बताया कि उसके माता-पिता की मौत हो चुकी है। सीपरी बाजार थानांतर्गत पहूज नदी के पास रहने वाला एक युवक उसकी मदद करने लगा। धीरे-धीरे जब नजदीकियां बढ़ीं तो युवक ने प्यार का इजहार किया। कुछ दिन बाद शादी का झांसा देकर उसका शारीरिक शोषण करने लगा।

इस दौरान उसने क्लीपिंग भी बना ली। पीड़िता ने बताया कि जब उसने शादी करने के लिए कहा तो वह घुमाने लगा। उसने दबाव बनाया तो युवक ने क्लीपिंग को सार्वजनिक कर बदनाम करने की धमकी दी। काफी मनुहार करने के बाद भी वह बदनाम करने की धमकी दे रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें