फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पिता से दुश्मनी पर की थी पुत्र की हत्या

Fri, 18 Aug 2017 12:47 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
murder, jhansi news - फोटो : demo
विज्ञापन
शुक्रवार को ग्राम सरवां निवासी बद्री वंशकार के पांच वर्षीय बालक की हत्या का खुलासा हो गया है। गांव के ही एक युवक ने बद्री से रंजिश के चलते उसकी हत्या की थी।
विज्ञापन

बबीना थाना अंतर्गत ग्राम सरवा निवासी बद्री उर्फ भूरे का बेटा प्रिंस (5) का शव शुक्रवार को गांव से ही कुछ दूरी पर अर्द्धनग्न हालत में मिला था। गांव वालों से पूछताछ करने के आधार पर पुलिस ने सुनील पुत्र शिवदयाल वंशकार को हिरासत में लिया था। सुनील ने प्रिंस का अपहरण कर हत्या करने की बात पूछताछ में कुबूल की।
बबीना थाना अध्यक्ष स्वतंत्र कुमार सिंह ने बताया कि सुनील शराब पीने का आदि है। सुनील एवं प्रिंस के पिता भूरे एक साथ एक ही फैक्ट्री बिजौर में काम करते थे। शराब के नशे में इनके बीच हुई नोकझोंक पर सुनील उसे अपना दुश्मन मानने लगा और इसी बात पर प्रिंस की हत्या कर दी। पुलिस ने मामला दर्ज कर सुनील को जेल भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें