फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बांध में मिला लापता किसान का शव

Thu, 07 Apr 2016 12:57 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
farmer deth, jhansi news - फोटो : demopic
विज्ञापन
झांसी। बबीना थाना क्षेत्र के ग्राम कोटी चमरुआ से लापता किसान का शव नजदीक के डोंगरी बांध में बुधवार की सुबह पानी में उतराता मिल गया। आशंका जताई गई है कि बांध से गुजरते समय फिसलने पर किसान की पानी में डूबकर मौत हो गई होगी।
विज्ञापन


बबीना थाना क्षेत्र के ग्राम कोटी चमरुआ निवासी प्रकाश (45) पुत्र रामदास ने दो साल पूर्व पत्नी विमला को कैंसर होने पर इलाज के लिए अपनी जमीन बेच दी थी। इसके बाद से वह अपने दो लड़कों का भरण पोषण बटाई पर खेती लेकर कर रहा था। इस बार भी उसने चार बीघा जमीन बटाई पर ले रखी थी। दो दिन पूर्व वह खेत पर गया था। खेत पर पहुंचने के लिए उसे डोंगरी बांध की पट्टी के रास्ते को पार करना पड़ता था। मगर तब से उसका कोई सुराग नहीं लग रहा था।

परेशान बेटे राहुल (16) व रवींद्र (13) अपने पिता की इधर-उधर तलाश कर रहे थे। बुधवार की सुबह उक्त लोगों ने उनका शव बांध में उतराता देखा। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पानी से बाहर निकलवाया। बाद में पुलिस ने पंचनामा भरकर शव को पोस्टमार्टम के लिए मेडिकल कॉलेज भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें