फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पैसों के विवाद में हुआ था दोहरा हत्याकांड, एक गिरफ्तार

Sat, 24 Jun 2017 01:09 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
murder - फोटो : demo
विज्ञापन
झांसी। थाना कोतवाली के ओरछा गेट इलाके में तीन दिन पहले हुए सनसनीखेज डबल मर्डर का शुक्रवार को पुलिस ने खुलासा कर दिया। घटना में शामिल एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया है। जबकि, बाकी नामजद अभी फरार हैं।
विज्ञापन

मालूम हो कि मंगलवार की रात अंदर ओरछा गेट इलाके में सैंयर गेट अंदर निवासी शब्बीर उर्फ दत्ते और अंदर ओरछा गेट निवासी नौशाद की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी।
इस मामले में शब्बीर की पत्नी फातिमा ने अंदर ओरछा गेट मछली बाजार निवासी बिहारी कुशवाहा, सोहन उर्फ नंदू, मढ़िया मुहल्ला निवासी मकबूल और एक अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ हत्या की एफआईआर दर्ज कराई थी। शुक्रवार को पुलिस ने घटना में शामिल खुशीपुरा निवासी देवकांत वर्मा को गिरफ्तार किया। पूछताछ में अभियुक्त ने बताया कि बिहारी कुशवाहा का शब्बीर से पैसों के लेनदेन का विवाद चल रहा था, जिससे बिहारी शब्बीर को जान से मारना चाहता था। घटना वाले दिन बिहारी के प्लाट पर पहले शराब पी और शब्बीर की हत्या की योजना बनाई। मैं और बिहारी बाइक से शब्बीर की हत्या के लिए निकले। इसी दरम्यान वह स्कूटर से जाते मिल गया।
विज्ञापन

इस पर बिहारी और शब्बीर के बीच पैसों के लेनदेन को फिर से विवाद हुआ। इस बीच बिहारी ने अपनी पिस्टल से शब्बीर को गोलियां मार दीं। पास से गुजर रहे नौशाद को भी गोली लग गई। इसके बाद बाइक से भाग गए और बिहारी को कानपुर चुंगी पर छोड़ दिया। देवकांत की निशानदेही पर घटना में प्रयोग में लाई गई बाइक भी बरामद कर ली गई।
गिरफ्तार करने वाली टीम में कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक अजय पाल सिंह, एसएसआई कमलेश यादव, कांस्टेबल विक्रम सिंह, देवेंद्र सिंह और अजीत सिंह शामिल रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें