फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घना इलाका, पुलिस का नाका, फिर भी बैंक में डाका

Fri, 12 Aug 2016 01:40 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
bank danka, jhansi news - फोटो : amar ujala, jhansi news
विज्ञापन
झांसी। बदमाशों ने दुस्साहसिक तरीके से पंजाब नेशनल बैंक में घटना को अंजाम दिया। न तो उन्हें पुलिस का डर था और न ही लोगों का। घने इलाके  में पुलिस चौकी से थोड़ी दूर वह बैंक में दनादन बम फोड़ते रहे। चीख पुकार के बाद भी बदमाश अपने काम को अंजाम देते रहे।
विज्ञापन


शिवपुरी रोड पर स्थित पंजाब नेशनल बैंक की शाखा के आसपास व्यावसायिक प्रतिष्ठान, रिहायशी मकान और घनी बस्तियां हैं। चौबीसों घंटे इस मार्ग पर लोगों का काफी संख्या में आवागमन रहता है। पुलिस भी लगातार भ्रमणशील रहती है। बमुश्किल पौन किलोमीटर की दूरी पर मसीहा गंज पुलिस चौकी भी है, जहां पुलिस कर्मी मौजूद रहते हैं। 

इतना सब होने के बावजूद बृहस्पतिवार को बाइक पर आए नकाबपोश बदमाशों ने दुस्साहसिक वारदात को अंजाम दे डाला। बैंक में घुसने के बाद बदमाशों ने न अंदर मौजूद ग्राहकों की चिंता की और न ही आसपास के लोगों की। बम से धमाका किया। बैंक के अंदर मौजूद लोग चीखपुकार करके सड़क की तरफ भागे। लोगों ने सड़क पर पहुंच कर घटना के बारे में चीख चीख कर बताया, इसके बावजूद बदमाश बैंक के अंदर बेखौफ होकर धमाके करते रहे। बदमाशों ने दुस्साहसिक तरीके से वारदात को अंजाम देकर पुलिस को खुली चुनौती दे डाली है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें