फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिलेंडर फटने अफरा-तफरी, युवक झुलसा

Tue, 17 May 2016 02:14 AM IST
Jhansi
विज्ञापन
सिलेंडर फटने अफरा-तफरी, युवक झुलसा - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन
झांसी। रसोई गैस के पाइप में हो रहे रिसाव को रोकने गया एक युवक सिलेंडर फटने से झुलस गया। धमाके से कमरे में आग लग गई और अफरा-तफरी मच गई। घटना की सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची, तब तक लोगों ने आग पर काबू पा लिया था।
विज्ञापन

प्रेमनगर थाना क्षेत्र में पुलिया नंबर नौ स्थित पुरानी पुलिस चौकी के  पास रहने वाली बेनीबाई पत्नी स्व. बाबूलाल प्रतिदिन की भांति अपने कमरे में गैस चूल्हे पर खाना बना रही थी। उनके घर में रहने वाले किराएदार भी अपने काम में मशगूल थे। इसी दौरान बेनीबाई के गैस चूल्हे के पाइप में रिसाव होने लगा और उसमें आग लग गई। आग देख बेनीबाई और उसका पुत्र गोपाल मदद की पुकार करते हुए बाहर की ओर भागे। उनकी आवाज सुनकर किराएदार गीता का दामाद दतिया के ग्राम छोटी बड़ौनी निवासी भागीरथ पुत्र बलराम वहां भागा जहां गैस पाइप में आग लगी थी। उसने जैसे ही गैस पाईप खींचने का प्रयास किया, सिलेंडर फट गया। विस्फोट होने से कमरे में रखा हर सामान जलकर खाक हो गया और आग की चपेट में आया भागीरथ भी बुरी तरह झुलस गया। उसे गंभीर हालत में मेडिकल कॉलेज भेजा गया। उधर, घटना की सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंच गई, मगर तब तक लोगों ने स्वयं ही आग पर काबू पा लिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें