फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कांग्रेस पंचायत चुनाव में उतारेगी जिताऊ प्रत्याशी: मधुसूदन

Tue, 08 Sep 2015 01:10 AM IST
झांसी/ ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव व उत्तर प्रदेश प्रभारी मधुसूदन मिस्त्री ने कहा कि पंचायत चुनाव में जिताऊ प्रत्याशियों को ही उतारा जाएगा। पार्टी नेतृत्व के पास जिताऊ प्रत्याशी का छोटा पैनल बनाकर भेजा जाए, ताकि उन पर निर्णय शीघ्र हो सके। सोमवार को यह बात उन्होंने गांधी भवन में पंचायत चुनाव को लेकर आयोजित जिला व शहर कार्यकारिणी, ब्लाक अध्यक्ष, न्याय पंचायत अध्यक्ष एवं वार्ड अध्यक्षों की बैठक में कही।
विज्ञापन

उन्होंने कार्यकर्ताओं से चुनाव में जुटने का आह्वान करते हुए कहा कि जनसेवा के कार्यों को बिना किसी स्वार्थ के करना चाहिए। विशिष्ट अतिथि पूर्व मंत्री ओमप्रकाश रिछारिया ने कहा कि भाजपा के झूठ का जवाब कांग्र्रेस कार्यकर्ता सच से देने में सक्षम हैं। उन्होंने सुझाव दिया कि प्रदेश व राष्ट्रीय स्तर के नेताओं द्वारा कार्यकर्ताओं को वैचारिक रूप से सुदृढ़ बनाने के लिए प्रशिक्षित करना चाहिए।
बैठक में विशिष्ट अतिथि पूर्व केंद्रीय मंत्री प्रदीप जैन, राष्ट्रीय सचिव जुबेर खान, प्रदेश उपाध्यक्ष मदन मोहन शुक्ला ने भी विचार व्यक्त किए। बैठक की अध्यक्षता शहर अध्यक्ष इम्तियाज हुसैन ने की। इस मौके पर जिलाध्यक्ष चंद्रशेखर तिवारी, अरविंद वशिष्ठ, राहुल रिछारिया, राहुल राय, अफजाल हुसैन, मनोज गुप्ता, राजीव रिछारिया, डा सुनील तिवारी, बलवान सिंह यादव, मनीराम कुशवाहा, अमीर चंद्र आर्य आदि उपस्थित थे। बैठक का संचालन राजेंद्र रेजा ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें