फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'नोट के बदले वोट’ के विरोध पर फायरिंग'

Sun, 29 Nov 2015 12:55 AM IST
ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
झांसी। रक्सा की हरिजन आदिवासी कालोनी में शुक्रवार की रात ‘नोट के बदले वोट’ मांगे गए। ना-नुकुर करने पर दबंगों ने परिणाम भुगतने की धमकी दी। दो ग्रामीणों की पिटाई कर दहशत फैलाने के लिए फायरिंग भी की।
विज्ञापन


रात करीब पौने दो बजे खोड़न के 10-12 दबंग दो व चार पहिया वाहनों से हरिजन आदिवासी कालोनी पहुंचे। क्षेत्र वासियों के अनुसार दबंगों ने घर में सो रहे लोगों को बाहर निकाला और एक प्रत्याशी का नाम लेते हुए वोट देने को कहा। इसके साथ ही इन लोगों को धन बांटना शुरू कर दिया।

जब कई लोगों ने नोट के बदले वोट देने की बात का विरोध किया तो उन्हें गंभीर परिणाम भुगतने की धमकी दी। हीरा यादव व मुकेश सेन को पीटा गया। यह जानकारी दूसरे प्रत्याशी के समर्थकों को हुई तो वह विरोध करने कालोनी पहुंच गए। उन्होंने इस संबंध में पुलिस कंट्रोल रूम को सूचना दी। इस बीच दोनों पक्षों में कहासुनी भी हुई।
विज्ञापन


चर्चा है कि खोड़न से आए लोगों ने दबदबा बनाने के लिए हवाई फायरिंग की। सूचना पर थाना पुलिस मौके पर पहुंची, मगर तब तक दबंग भाग निकले। वहीं थानाध्यक्ष ने फायरिंग की बात से इनकार किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें