फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

व्यापारी की जेब से एक लाख उड़ाए

Fri, 22 Apr 2016 12:37 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
thief, jhansi news - फोटो : demo
विज्ञापन
झांसी। आपे में सवार बदमाशों ने मोंठ के किताब कारोबारी की जेब से एक लाख रुपये पार कर दिए। आभास होने पर व्यापारी ने झोकन बाग के पास जब तक आपे रुकवाया तब तक बदमाश कूदकर पीछे से आ रही अपाचे मोटर साइकिल पर सवार होकर भाग गए। घटना की सूचना पर सीओ सिटी पुलिस बल लेकर मौके पर पहुंचे। चारों तरफ नाकेबंदी करवा कर बदमाशों को तलाशा गया पर कोई सुराग नहीं मिला।  
विज्ञापन


मोंठ के तहसील मैन रोड निवासी भगत राम पुत्र करम चंद्र की किताब - कापियों की दुकान है। बृहस्पतिवार को साप्ताहिक बाजार बंदी की वजह से वह सामान की थोक खरीददारी करने के लिए झांसी आए थे। उनके साथ दुकान पर काम करने वाला दीपेश साहू पुत्र कमलेश कुमार निवासी लालनपुरा मोंठ भी था। दोनों कानपुर से आ रही बस में सवार होकर झांसी बस स्टैंड पर उतरे।

बस से उतरकर वह सड़क क्रास कर रहे थे, इसी दौरान आपे संख्या यूपी93 टी- 6479 के चालक घनश्याम पुत्र देवी निवासी मिशन कंपाउंड सीपरी बाजार ने आवाज देकर गाड़ी में बैठने के लिए कहा तथा आपे के पास ही खड़े एक दूसरे युवक ने हाथ पकड़कर उसे गाड़ी में पीछे बैठा लिया। आपे में आगे एक युवक लाल रंग की शर्ट पहने पहले से ही बैठा था, जबकि पीछे एक महिला भी बैठी थी। भगत व दीपेश के आपे में बैठते ही उनका हाथ पकड़कर आपे में बैठाने वाला युवक भी उनके पास ही बैठ गया।
विज्ञापन


आपे इलाइट चौराहा की तरफ तेजी से बढ़ रही थी। झोकन बाग के पास स्थित क्रिश्चियन हॉस्टल के पास कारोबारी को कुछ गड़बड़ी की आशंका हुई तो उसने आवाज देकर चालक से गाड़ी रोकने के लिए कहा, जै
से हीचालक ने गाड़ी धीमी की तब तक आगे और पीछे बैठे युवक आपे से नीचे कूद गए तथा पीछे से तेजी से आई सफेद रंग की अपाचे मोटरसाइकिल पर सवार होकर मेडिकल कालेज की तरफ भाग गए।

भगत ने अपने पेंट की जेब देखी तो वह हक्काबक्का रह गया, जेब कटी हुई थी और उसमें रखे एक लाख रुपये गायब थे।  शोर मचाते ही वहां पर काफी संख्या में भीड़ जमा हो गई। सूचना मिलते ही सीओ सिटी कल्याण सिंह नवाबाद व कोतवाली का फोर्स लेकर मौके पर पहुंच गए। उन्होंने शहर की चारों तरफ से नाकेबंदी करवाकर अपाचे सवार बदमाशों की तलाश करवाई पर कोई सफलता नहीं मिली।

 फोटो से हुई बरुआसागर के बदमाश की शिनाख्त
बदमाशों की तलाश में जुटी पुलिस टीम ने जब व्यापारी और आपे चालक को कुछ बदमाशों के फोटो दिखाए तो उन्होंने एक बदमाश की शिनाख्त की है।

पुलिस सूत्र बताते हैं कि वारदात में शामिल बदमाश बरुआसागर थाना क्षेत्र का रहने वाला है, जो झांसी में कुछ दिनों से किसी वारदात को अंजाम देने की फिराक में घूम रहा था। जिस अपाचे से बदमाश भागे हैं, उसी तरह की अपाचे बरुआसागर के बदमाश के पास भी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें