फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पापड़ी दुकानदार के घर से लाखों की नगदी व जेवर चोरी

Fri, 22 Apr 2016 12:36 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, फर्रुखाबाद
विज्ञापन
चाोरी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। पापड़ी दुकानदार के मकान में घुसकर चोर नगदी और जेवर चोरी कर ले गए। घटना की सूचना पर पुलिस ने मौके पर पहुंची और जांच-पड़ताल की। तहरीर देने के बाद भी पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज नहीं की है। लोगों का आरोप है कि पुलिस ड्यूटी से ज्यादा वसूली में व्यस्त रहती है।
विज्ञापन


शहर कोतवाली के मोहल्ला घेरशामू खां निवासी सुरजीत कश्यप की नई बस्ती में पापड़ी की दुकान है। बुधवार की रात बिजली चले जाने के बाद सुरजीत पत्नी सोनी, बेटे आयुष और तरुन के साथ छत पर सोने चले गए थे। मां जमुना देवी नीचे कमरे में सो रही थीं। रात में किसी समय चोर मकान के बैठक की कुंडी को खोलकर अंदर घुस गए।

चोरों ने कमरे में रखी अलमारी और बक्सों के अलावा अटैचियों को खोलकर नगदी और जेवर निकाल लिए। गुुरुवार की सुबह 4 बजे जब परिवार के लोग सोकर उठे तो बैठक का दरवाजा खुला देखकर सबके होश उड़ गए। परिजनों ने कमरे में जाकर देखा तो वहां रखी अलमारी खुली पड़ी थी और जेवर व नगदी गायब थी।
विज्ञापन


चोरी की सूचना पुलिस को दी गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच-पड़ताल की। सुरजीत ने बताया कि चोर उनके घर से लगभग 60 हजार रुपये नगद और लगभग 1.25 लाख के जेवर चोरी कर ले गए। वह जैसे-तैसे पापड़ी बेचकर परिवार का भरण-पोषण करता है। मोहल्ले के लोगों का आरोप था कि पुलिस सुबह रोड पर आने वाली बालू की गाड़ियों और अन्य वाहनों से पैसे वसूलने में व्यस्त रहती है।

एसपी के सख्त निर्देश के बावजूद पुलिस कोई ध्यान नहीं दे रही है। शहर कोतवाल देवेंद्र शर्मा ने बताया कि घटना की सूचना मिली है। चोरी की घटना संदिग्ध लग रही है। फिर भी मामले की जांच की जा रही है। इसके बाद रिपोर्ट दर्ज की जाएगी।
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें