फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाइक सवार बदमाशों ने चेन लूटी

Tue, 21 Jul 2015 01:46 AM IST
झांसी / ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
मेडिकल कालेज मार्ग स्थित एक नर्सिंगहोम के पास सोमवार की रात बाइक सवार बदमाशों ने एक महिला के गले पर झपट्टा मारकर सोने की जंजीर लूट ली। जब तक महिला चीख-पुकार करते तब तक बदमाश भाग निकले। वारदात की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची मगर पीड़िता नहीं मिली।
विज्ञापन

रात करीब आठ बजे एक महिला ने पुलिस कंट्रोल रूम को सूचना दी कि बाइक सवार दो बदमाश झपट्टा मारकर उसके गले से सोने की जंजीर लूटकर ले गए हैं, उसने स्वयं को पिछोर निवासी बताया। इसकी सूचना मिलते ही पुलिस ने घेराबंदी करके बदमाशों की तलाश शुरू कर दी। वहीं, विश्वविद्यालय पुलिस चौकी मौके पर पहुंची मगर वहां कोई नहीं मिली। जब पुलिस ने कंट्रोल रूम के बताए फोन नंबर पर संपर्क किया तो पता चला कि उक्त नंबर मददगार राहगीर का है। चौकी इंचार्ज ने बताया कि पीड़िता के गले से झपट्टा मारकर सोने की चेन छीनने की वारदात हुई है, मगर पीड़िता के बारे में पता नहीं चल सका है। तहरीर आने पर मामला दर्ज किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें