फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गुस्साई भीड़ ने थाने के सामने खड़े ट्रक को फूंका

Fri, 27 Nov 2015 01:49 AM IST
ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
झांसी। प्रेमनगर थानांतर्गत पुलिया नंबर नौ के पास बृहस्पतिवार की रात ट्रक ने एक बालक को कुचल दिया, जिसकी मौत हो गई। हादसे से उग्र भीड़ ने करीब चार किमी. दूर नवाबाद थाने के सामने ट्रक में पेट्रोल छिड़ककर आग लगा दी। फायर बिग्रेड ने अथक प्रयास करके काबू पाया मगर तब तक उसका पूरा केबिन जलकर राख हो गया।
विज्ञापन


प्रेमनगर थाने की नई पुलिस चौकी पुलिया नंबर नौ निवासी गजेंद्र अपनी पत्नी रेखा, पांच वर्षीय पुत्र जय और भाई जितेंद्र के साथ सिद्धेश्वर मैरिज होम में आयोजित विवाह समारोह में शामिल होने गए थे। रात करीब 10 बजे जितेंद्र बाइक से भतीजे जय को लेकर घर लौटने लगा। रास्ते में पुलिया नंबर नौ के डबल फाटक के पास ऊबड़-खाबड़ सड़क होने की वजह से वह धीमी गति से बाइक चलाने लगा।

फाटक के नजदीक सामने से तेज गति से आया ट्रक अनियंत्रित होकर बाइक से टकरा गया। टक्कर होते ही बाइक पर बैठा जय छिटककर सड़क पर गिर पड़ा। जब तक जितेंद्र शोर मचाता, तब तक ट्रक संख्या यूपी78 बीएन- 7468 का पहिया उसके ऊपर से गुजर गया। जिससे जय की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई।
विज्ञापन


हादसा होते ही चालक तेजी से ट्रक लेकर भागा। स्थिति को देख पीछे आ रहे अन्य ट्रकों को भी चालक तेजी से ले गए। बच्चे की कुचलकर मौत की सूचना से आसपास के काफी संख्या में लोग एकत्रित हो गए। हादसा देख उनका गुस्सा फूट पड़ा, उनका कहना था कि आए दिन ट्रक तेजी से निकलते हैं, जिससे हादसे होते रहते हैं।

आगजनी करने पर आमादा भीड़ की सूचना मिलने पर प्रेमनगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने लोगों को समझा-बुझाकर शांत किया और शव कब्जे में ले लिया। वहीं, एक पुलिस टीम ट्रक का पीछा करते हुए दांडी चौराहा पहुंची जहां ट्रक पकड़ लिया। हालात को देख प्रेमनगर पुलिस ने ट्रक थाना नवाबाद पुलिस को सौंप दिया। पुलिस ने थाने के सामने सुरक्षित ट्रक को खड़ा कर दिया।

इस बीच पीछे से आए गुस्साए लोगों ने पेट्रोल छिड़ककर ट्रक के केबिन में आग लगा दी। आग लगते ही उससे ऊंची-ऊंची लपटे उठने लगी। पुलिस की सूचना पर थाने से सटे दमकल विभाग की गाड़ियां मौके पर पहुंच र्गइं और आग को काबू पाया। आग से ट्रक को काफी नुकसान हुआ है। बताते हैं कि पुलिस ने गुस्साई भीड़ में शामिल एक व्यक्ति को पकड़ लिया है, जिससे अन्य लोगों के बारे में जानकारी की जा रही है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें