फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आत्मदाह का प्रयास-Dehat

विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो
विज्ञापन

-----
आत्मदाह करने कलक्ट्रेट पहुंची पुलिस से पीड़ित महिला
सब हेड: आग लगाने से पहले एलआईयू इंस्पेक्टर और होमगार्डों ने पकड़ा
क्रासर
गिरफ्तार कर अदालत में किया पेश, जमानत पर रिहा
अमर उजाला ब्यूरो
झांसी।
रक्सा थाना क्षेत्र के ढिमरपुरा गांव में रहने वाली गनेशी बाई पुलिस से पीड़ित होकर आत्मदाह करने कलक्ट्रेट पहुंची। वह अपने ऊपर मिट्टी का तेल उलेड़ने की कोशिश कर रही थी तभी एलआईयू इंस्पेक्टर और होमगार्डों ने उसे पकड़ लिया। उसे शांतिभंग के आरोप में गिरफ्तार कर थाना नबाबाद लाया गया। अदालत में पेश करने के बाद उसे जमानत पर छोड़ दिया गया।
कलक्ट्रेट में गनेशी बाई ने बताया कि उसके पति पूरन लाल भैंस चराने सिमरधा बांध जाते हैं। तीन दिन पहले वह भैंस चराने गए थे। वहां मछली के ठेकेदार ने पति के ऊपर मछली चुराने का आरोप लगाया और मारपीट कर दी। आरोप है कि उसके पति को बंदूक की बटों से मारा गया और एक फायर भी किया, जिससे छर्रें पूरनलाल को लगे। पूरन ग्राम प्रधान के पास न्याय मांगने गए, लेकिन ठेकेदार ने पुलिस से शिकायत कर दी और पुलिस पूरन लाल को पकड़ ले गई। पति को छुड़ाने के लिए उसका पुत्र सुनील थाने गया। आरोप है कि थानेदार ने ठेकेदार को मारने की बात कहते हुए बेटे को भी पकड़ लिया और दो दिन तक थाने में बैठाए रखा। गनेशी बाई का कहना है कि उनके खेत से बांध लगा हुआ है। परिवार के लोग सब्जी तोड़ रहे थे और आरोप लगा दिया कि मछलियां पकड़ रहे थे। उनके पति पूरन को छर्रे लगे, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई।
विज्ञापन

गनेशी ने आरोप लगाया कि पुलिस पक्षपात कर रही है, जिससे उसे न्याय नहीं मिल पा रहा है। कुछ देर बाद उसने मिट्टी के तेल से भरी कुप्पी निकाली और आत्मदाह करने की बात कहकर उसे उलेड़ने लगी। यह देख वहां मौजूद होमगार्डों ने शोर मचा दिया और उसे पकड़ लिया। बाद में महिला को शांति भंग में गिरफ्तार कर अदालत में पेश किया गया, जहां से उसे जमानत पर छोड़ दिया गया।

होमगार्ड और एलआईयू इंस्पेक्टर को इनाम
मिट्टी का तेल डालने की जानकारी मिलने पर एलआईयू इंस्पेक्टर अरुणा, होमगार्ड आरपी यादव और आरडी रायकवार ने दौड़कर महिला को पकड़ा था। जिलाधिकारी ने उन्हें पांच-पांच सौ रुपये इनाम और शाबासी दी।

मामला दबाव बनाने का था
पूरे मामले की जानकारी की है। मछली ठेकेदार को भी बुलाकर जानकारी की गई, लेकिन पूरा मामला दबाव बनाने का सामने आया। आत्महत्या करना अपराध है, इसलिए महिला को पुलिस के हवाले कर दिया गया था।
विज्ञापन

- कर्ण सिंह चौहान
जिलाधिकारी

चोरी से मछलियां पकड़ने का था विवाद
सिमरधा बांध में पूरन अपने भाई अच्छे लाल, पुत्र सुनील और शोभित के साथ चोरी से मछलियां पकड़ रहे थे। ठेका रामरतन रायकवार का है। इस बात का पता रामरतन को लगा तो देखरेख करने वाले मुकेश, बृजकिशोर व कमलेश पहुंच गए। इस बात को लेकर दोनों पक्षों में मारपीट होने लगी। मुकेश को चोटें भी आईं। इस कारण उन्हें पूरन व उनके परिवार के लोगों का चालान करना पड़ा।
- विनोद पांडेय, थानाध्यक्ष, रक्सा
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें