फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्वॉट टीम ने लूट व हत्या में वांछित बदमाश को पकड़ा

Fri, 18 Jan 2019 01:51 AM IST
Priyesh Mishra न्यूज डेस्क, अमर उजाला, झांसी
विज्ञापन
Arrest
विज्ञापन
बृहस्पतिवार को स्वॉट टीम ने मऊरानीपुर पुलिस की मदद से जिले में लूट व हत्या की घटना में वांछित चल रहे बदमाश सचिन सोनी को दबोच लिया। उसके पास से बिना नंबर की बाइक व तमंचा भी बरामद हुआ है। आरोपी शहर में किसी बड़ी वारदात को अंजाम देने की फिराक में था। पुलिस पकड़े गए बदमाश से पूछताछ कर रही है>
विज्ञापन


पुलिस अधीक्षक देहात राहुल मिठास ने खुलासा करते हुए बताया कि स्वॉट टीम प्रभारी विजय शंकर पांडेय और मऊरानीपुर प्रभारी निरीक्षक कृष्णवीर सिंह को सूचना मिली एक वांछित बदमाश महानगर में किसी बड़ी वारदात को अंजाम देने की फिराक में है। सूचना पर पुलिस व स्वॉट टीम ने चिरगांव के पास के पास से आरोपी को दबोच लिया। बदमाश ने अपना नाम सचिन सोनी थाना चिरगांव के नाहर घाट व मूल निवासी थाना बरूआसागर के उजियान बताया।

पुलिस ने उसके पास से बिना नंबर की बाइक व तमंचा बरामद किया। पूछताछ में बदमाश ने बताया कि पिछले साल वह ऑटो चालक की हत्या भी कर चुका है। इसके अलावा, आरोपी जिले में कई लूट की घटनाओं को भी अंजाम दे चुका है। उस पर सदर बाजार, मऊरानीपुर, बड़ागांव, कोतवाली, नवाबाद समेत मध्य प्रदेश में भी मामले दर्ज हैं। पुलिस ने उस पर वांछित होने के कारण पंद्रह हजार रुपये का ईनाम भी घोषित कर रखा था।
विज्ञापन


जेल में बनाया था गैंग
वर्ष 2006 में पहली बार सचिन जेल गया था। यहां जेल में उसकी मुलाकात करन यादव और वीरेंद्र उर्फ वीरू से हुई थी। कुछ दिनों तक जेल में रहने के कारण मुलाकात गहरी दोस्ती में बदल गई थी। जेल से ही तीनों ने मिलकर गैंग बना ली थी। जेल से छूटने के बाद घटनाओं को अंजाम देते रहे। पिछले साल झगड़े के दौरान एक ऑटो चालक की भी हत्या कर दी थी। पुलिस लंबे समय से तलाश में थी। पुलिस ने पूछताछ कर फरार आरोपियों की भी तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें