फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब दक्षिण एक्सप्रेस में लूटपाट

विज्ञापन
विज्ञापन
अब दक्षिण एक्सप्रेस में लूटपाट
विज्ञापन


झांसी। कर्नाटका एक्सप्रेस में यात्रियों के साथ लूटपाट का मामला ठंडा भी नहीं हो पाया था कि शनिवार व रविवार की रात बदमाशों ने दक्षिण एक्सप्रेस के स्लीपर कोेच में घुसकर लूटपाट की। बदमाश यहां से एक महिला यात्री का बैग छीनकर भाग गए। सूचना पर जीआरपी ने मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

शनिवार व रविवार की रात हज़रत निज़ामुद्दीन से चलकर विशाखापट्टनम जा रही ट्रेन नंबर 12722 दक्षिण एक्सप्रेस आगरा से निकलकर ग्वालियर की तरफ बढ़ रही थी। इसी दौरान बदमाश एस - 1 कोच में प्रवेश कर गए। अभी ट्रेन मुरैैना व ग्वालियर स्टेशन के मध्य थी, तभी बदमाशों ने लूटपाट शुरू कर दी। ट्रेन के एस -1 कोच यात्रा कर रहीं सुचिता अग्रवाल का बैग बदमाशों ने छीन लिया। यह देखकर महिला के चिल्लाने पर अन्य यात्रियों की आंख खुल गई। नींद से जागे यात्री सीटों से उतरकर खड़े हो गए। यात्रियों को एकत्रित देखकर घबराकर बदमाश भागने लगे। कुछ यात्रियों ने पीछा करने का प्रयास भी किया, लेकिन मुरैना के आसपास ट्रेन के धीमी होने पर बदमाश भाग निकले। महिला के बैग में 25 हजार रुपए और अन्य सामान रखा हुआ था। ट्रेन के झांसी पहुंचने पर यात्रियों ने जीआरपी को सूचना दी। जीआरपी ने ग्वालियर व मुरैना पुलिस से भी संपर्क किया। महिला यात्री की तहरीर पर जीआरपी ने मामला दर्ज कर लिया है। पिछले सप्ताह सलामतपुर - भोपाल स्टेशन के मध्य कर्नाटका एक्सप्रेस में लूट की वारदात हुई थी, जिसका अब तक खुलासा नहीं हो सका है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें