रुपयों से भरा पर्स उठा ले गए युवक
झांसी। शुक्रवार को थाना सीपरी बाजार के नंदनपुरा स्थित एक दुकान से दो युवक गुल्लक से रुपयों से भरा पर्स उठा ले गए। सूचना पाकर मौके पर पहुंचंी पुलिस ने युवकों की तलाश की, लेकिन पता नहीं चला। दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में दोनों युवक कैद हो गए।
नंदनपुरा स्थित भारत माता मंदिर से पहले रहने वाले विशाल मिश्रा घर में ही किराने की दुकान खोले हैं। शुक्रवार दोपहर दो युवक सामान लेने के बहाने गुल्लक में रखा पर्स ले गए। पर्स में 14 हजार रुपये रखे थे। युवकों के जाने के बाद गुल्लक में नजर पड़ी थी तो पर्स नदारद था। दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे देखे गए तो उसमें दोनों पर्स उठाकर ले जाते नजर आए। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने युवकों की तलाश शुरू कर दी है।