फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चार बदमाश गिरफ्तार, माल बरामद

Tue, 31 May 2016 02:17 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
police, jhansi hindi news - फोटो : demo pic
विज्ञापन
झांसी। मेडिकल कॉलेज की पीआरओ के यहां लूट मामले के खुलासे के करीब पुलिस पहुंच गई है। नवाबाद पुलिस व स्वाट टीम ने घटना में शामिल चार बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया है। जबकि घटना में शामिल अन्य बदमाशों की तलाश जारी है। पुलिस ने बदमाशों की निशानदेही पर कुछ माल बरामद किया है।
विज्ञापन


नवाबाद थाना क्षेत्र में महारानी लक्ष्मीबाई मेडिकल कॉलेज की पीआरओ डॉ. विजय लक्ष्मी श्रीवास्तव के यहां पिछले दिनों हुई लूट की घटना में नवाबाद पुलिस ने संदिग्धों की चेकिंग की और कुछ संदिग्ध मोबाइल नंबरों को भी सर्विलांस पर लगाया। नतीजा भी सकारात्मक निकला और पुलिस ने झांसी के ही चार युवकों को एक के बाद एक धर दबोचा।

पूछताछ में लूट की घटना परत दर परत खुलती चली गई। सूत्रों के अनुसार चारों युवकों ने पुलिस को बताया है कि पीआरओ का भतीजा अपने दोस्तों को घर में काफी नकदी व सोना-चांदी होने की बात अक्सर कहा करता था। यही बड़बोलापन दोस्तों ने भांप लिया और लालच में आकर अपने सहयोगियों की मदद से लूट की घटना को अंजाम दे दिया। घटना में कुल छह लोग शामिल थे। जो पीआरओ के भतीजे सौरभ को बांधकर घर में रखी नकदी व जेवर आदि लूट कर भाग गए थे। पकड़े बदमाशों की निशानदेही पर पुलिस ने लूट के रुपये व जेवर भी बरामद किए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें