यातायात कर्मचारियों ने ट्रक चालक को पीटा
झांसी। झांसी-कानपुर राजमार्ग पर ट्रक चालकों से वसूली को लेकर विवाद हो गया। यातायात कर्मचारियों ने एक चालक को जमकर पीटा। आरोप है कि सात रुपये भी छीन लिए। डरा धमका कर ट्रक चालक को यातायात कर्मचारियों ने भगा दिया।
रविवार सुबह कानपुर स्थित बाईपास पर यातायात कर्मचारी चेकिंग कर रहे थे। इसी बीच कानपुर से शिवपुरी की तरफ जाने वाले ट्रक को रोका, जिसके बाद उनसे रुपये की मांग की गई। आरोप है कि मना करने पर यातायात कर्मचारियों ने मारपीट कर सात रुपये भी छीन लिए। ट्रक चालक ने डायल 100 पर इसकी सूचना दी। पुलिस के आने से पहले यातायात कर्मचारियों ने डरा धमका कर भगा दिया। इस घटना से गुस्साए चालकों ने ट्रक भी मौके पर रोक लिए थे, लेकिन पुलिस के धमकाने के बाद सभी भाग निकले। इसके पहले भी हाईवे पर वसूली के मामले सामने आए हैं। कार्रवाई न होने से इस तरह के मामले फिर से शुरू हो गए हैं।