फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आत्मदाह का प्रयास करने वाले पर एफआईआर-Dehat

विज्ञापन
विज्ञापन
आत्मदाह का प्रयास करने वाले पर एफआईआर
विज्ञापन

झांसी। मकान कब्जाने के मामले में सुनवाई न होने पर गत बृहस्पतिवार को एसएसपी कार्यालय में मिट्टी का तेल डालकर आत्मदाह का प्रयास करने वाले मलखान पर पुलिस ने एफआईआर दर्ज की है। पुलिस ने न्यायालय में पेश होने से पहले उपचार भी कराया।
विज्ञापन

थाना रक्सा के गांव पुनावली कला निवासी मलखान राजपूत ने एक जनप्रतिनिधि व उनके परिवार के सदस्य पर मकान कब्जाने का आरोप लगाया था। उसका आरोप था कि शिकायत के बाद भी पुलिस उसकी मदद नहीं कर रही है। जिससे परेशान होकर वह बृहस्पतिवार को शिकायत करने डीएम के पास पहुंचा था, जहां डीएम से मुलाकात न होने के बाद मलखान ने एसएसपी कार्यालय पहुंचकर मिलने से पहले मिट्टी का तेल डालकर आत्मदाह का प्रयास किया था। सही समय पर पुलिसकर्मियों ने उसे बचाने के बाद नवाबाद पुलिस के हवाले कर दिया था। बृहस्पतिवार को थाने पर रहने के दौरान उसकी हालत बिगड़ने लगी थी। रात में उसका मेडिकल कॉलेज में उपचार कराया गया था। शुक्रवार को इलाज कराने के बाद उसे अदालत में पेश किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें