फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फिर सक्रिय हुई ठगी करने वाली संस् था-City

विज्ञापन
विज्ञापन
फिर सक्रिय हुई ठगी करने वाली संस्था
विज्ञापन

झांसी। महानगर में नौकरी देने के नाम पर ठगी करने वाली संस्था फिर से सक्रिय हो गई है। गोविंद चौराहा स्थित एक मकान में बेरोजगारों को बुलाकर रुपयों के लेनदेन का खेल चल रहा है। कुछ लोगों से बैंक के माध्यम से डिमांड ड्राफ्ट (डीडी) बनवाकर रुपये वसूले जा रहे हैं। लोगों की शिकायत पर एसएसपी ने नवाबाद थाना पुलिस को मामले की जांच के आदेश दिए हैं।
आप बेरोजगार हैं तो थोड़ा सावधान हो जाएं। महानगर में एक बार फिर नौकरी के नाम पर ठगी करने वाली संस्था सक्रिय हो गई है। संस्था ने बाकायदा गोविंद चौराहा स्थित एक मकान में कार्यालय खोला है। यहां फिर बेरोजगारों को नौकरी का झांसा दिया जा रहा है। यहां नकद वसूली करने व डीडी जमा कराने के बाद नाम नौकरी पर रखे जाने का खेल शुरू हो गया है। पिछले माह भी इलाइट चौराहा के पास एक संस्था ने नौकरी के नाम पर बेरोजगारों से वसूली की थी। कुछ समय बाद संस्था का फर्जीवाड़ा उजागर होने के बाद मुकदमा भी दर्ज हुआ था। नौकरी के पर कई युवा बेराजगार भी ठगे गए थे। कई युवाओं ने कर्ज लेकर रुपये जमा किए थे। कंपनी पर सील लगने के बाद युवाओं का रुपया भी डूब गया था। इसके बाद पुन: एक संस्था फिर सक्रिय होकर युवा बेरोजगारों से वसूली में लिप्त हो गई है। यहां भी युवा बेरोजगारोें की भीड़ लगना शुरू हो गई है।
विज्ञापन

शुक्रवार को ठगी का शिकार चार-पांच युवाओं ने एसएसपी से शिकायत की थी, जिसमें बताया था कि उक्त संस्था फिर से सक्रिय होकर नौकरी देने के नाम पर वसूली में लग गई है। इस मामले में एसएसपी ने नवाबाद पुलिस को कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन


ये सतर्कता बरतें
- कोई भी वास्तविक कंपनी कभी भर्ती के लिए पैसे की मांग नहीं करती
- नौकरी देने वाली कंपनी भर्ती प्रक्रिया के दौरान मनमाना बदलाव करती है तो समझ जाएं कि गड़बड़ है
- अगर आपको इंटरव्यू व आवेदन के दौरान अलग-अलग जॉब बताई जाएं तो यह संदेहास्पद है
- कोई भी वास्तविक कंपनी आपका पिछला प्रोफाइल अनुभव और संदर्भ जांचे बिना कभी नौकरी नहीं देगी
- भर्ती प्रक्रिया के शुरुआती चरण में किसी कंपनी या एजेंसी के साथ पैन और बैंक खाता शेयर न करें
- अगर कोई कंपनी छोटे-मोटे काम के एवज में मोटी वेतन की पेशकश कर रही हो तो भरोसा न करें
- कॉरपोरेट अपना मेल अकाउंट रखता है, वह कभी सार्वजनिक मेल जैसे जीमेल या याहू का इस्तेमाल नहीं करता, इसका ध्यान रखें

बेहिचक करें शिकायत
युवा इस तरह के बहकावों में न आएं। ऐसे नौकरी नहीं मिलती बल्कि लोग ठगी का शिकार होते हैं। यदि इस तरह की कोई भी जानकारी किसी के भी पास आती है या फिर कोई शिकार बनता है तो वह बेहिचक संबंधित पुलिस या फिर सीधे मुझसे शिकायत करें।
विनोद कुमार सिंह, एसएसपी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें