फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

क्राइम: (जालौन)आग से महिला की मौत-City

विज्ञापन
विज्ञापन
जालौन के ध्यानार्थ....
विज्ञापन


श्रेणी - अपराध
-------------
आग से झुलसी महिला की मौत
सब हेड... - पिता ने बताया हत्या, पति ने आत्महत्या
अमर उजाला ब्यूरो
झांसी।
उरई में आग से झुलसी महिला की महारानी लक्ष्मीबाई मेडिकल कालेज में इलाज के दौरान मौत हो गई। महिला के पिता ने उसके पति पर हत्या का आरोप लगाया। जबकि, पति ने महिला की मौत को आत्महत्या बताया। बुधवार को पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों के हवाले कर दिया गया।
विज्ञापन

उरई के पटेल नगर निवासी ऑटो ड्राइवर अनिरुद्ध सिंह की पत्नी रानी देवी (23) आग से झुलस गईं थीं। गंभीरावस्था में उन्हें मेडिकल कालेज में लाया गया। यहां उनकी मौत हो गई। रानी के पिता जालौन के कुठौंद निवासी देवी सिंह ने रानी के पति पर उसे जलाकर मारने का आरोप लगाया। उन्होंने बताया कि चार साल पहले रानी की शादी हुई थी। शादी के बाद से ही नकदी और गहनों के लिए उसे पति प्रताड़ित करता आ रहा था। वहीं, पति अनिरुद्ध ने बताया कि रानी हाईस्कूल पास थी। रानी की मार्कशीट को बैंक में लगाकर वह डेढ़ लाख रुपये का कारोबार के लिए ऋण लेना चाहता था, रानी इसके लिए तैयार नहीं थी। इस बात पर दोनों में झगड़ा हुआ था। इसी दरम्यान रानी ने मिट्टी का तेल उड़ेलकर खुद को आग के हवाले कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें