फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस को 24 घंटे का अल्टीमेटम, फिर आंदोलन

Sat, 15 Jul 2017 12:57 AM IST
amarujala
विज्ञापन
police jhansi news - फोटो : demo
विज्ञापन
झांसी। 
विज्ञापन

सराफा कारोबारी राजू कमरया और राहुल अग्रवाल के अपहरण पर कई राजनीतिक और व्यापारिक संगठनों ने रोष जताया हैं। कांग्रेस व सराफा व्यापार कमेटी ने प्रशासन को चेताया कि 24 घंटे में राजू कमरया और राहुल अग्रवाल की सही सलामत वापिसी न होने पर आंदोलन किया जाएगा। 
विज्ञापन

शहर कांग्रेेस कार्यालय में कांग्रेसियों की हुई बैठक में शहर अध्यक्ष इम्तियाज हुसैन ने योगी के कारण पूरे प्रदेश की नकारात्मक छवि प्रस्तुत हो रही हैं। पूर्व केंद्रीय मंत्री प्रदीप जैन ने कहा कि कानून व्यवस्था की सुधार में प्रदेश सरकार विफल है। बैठक में राहुल राय, अखलाक मकरानी, सुनील अग्रवाल आदि मौजूद रहे। इधर उत्तर प्रदेश व्यापार मंडल का प्रतिनिधि मंडल प्रांतीय अध्यक्ष संजय पटवारी के नेतृत्व में एडिशनल डायरेक्टर जनरल आफ पुलिस अविनाश चंद्रा से मिला और राजू कमरया को अपहरणकर्ताओं से जल्द मुक्त कराकर घर वापसी की मांग की। इस अवसर पर संजय सर्राफ, सुनील नैनवानी आदि मौजूद रहे। इधर सर्राफा व्यापार कमेटी की बैठक में राजू कमरया, राहुल अग्रवाल के अपहरण की घटना पर रोष जताया। कमेटी ने चेताया कि यदि 24 घंटे में दोनों व्यापारियों की सकुशल वापिसी नहीं हुई, तो वह आंदोलन करेगी। इस अवसर पर महेश अग्रवाल, आनंद अग्रवाल, अतुल अग्रवाल, मीनू गंधी आदि मौजूद रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें