तीन बदमाश दबोचे, बाइकेें मिलीं
- कार, दो लाख रुपये के जेवरात भी बरामद, एक फरार
- आरोपियों पर गैंगेस्टर की होगी कार्रवाई
अमर उजाला ब्यूरो
झांसी।
थाना बड़ागांव पुलिस ने तीन बदमाशों को गिरफ्तार किया है। इनके कब्जे से चोरी की चार बाइकें, कार, दो लाख रुपये के जेवरात व भारी तादाद में चोरी का माल बरामद किया गया है। पूछताछ में बदमाशों ने तीस से चालीस चोरियों की बात स्वीकार की है। पुलिस ने तीनों जेल भेज दिया है, इन पर गैंगेस्टर की कार्रवाई होगी।
एसएसपी जेके शुक्ल ने बताया कि बड़ागांव थानाध्यक्ष प्रवीण कुमार यादव ने बराठा रोड पर दो बाइकों पर सवार बदमाशों को गिरफ्तार किया है। जबकि, मौका पाकर इनका एक साथी फरार हो गया। तीनों ने अपने थाना समथर के ग्राम महुआ खेड़ा निवासी भूपेंद्र राजपूत, आनंद और आशीष निवासी बताए। तीनों ने पुलिस को बताया कि बाइकों को थाना पूंछ के ग्राम खलल समेत झांसी से चोरी की थीं। निशानदेही पुलिस ने दो डीजे मशीन, दो एलईडी सहित दो लाख के जेवरात बरामद किए हैं। फरार साथी का नाम थाना प्रेमनगर निवासी सोनू बताया। चारों गैंग बनाकर चोरी की घटनाओं को अंजाम देते थे। भूपेंद्र पर 11, आनंद और आशीष पर पांच-पांच मामले दर्ज हैं। सभी बदमाशों पर गैंगेस्टर की कार्रवाई होगी।